अमरावती, नवनीत राणा,(सोर्स- सोशल मीडिया) 
अमरावती

इंस्टाग्राम रील से मचा हड़कंप: नवनीत राणा पर टिप्पणी को लेकर पुलिस की जांच तेज, यूजर की पहचान जारी

Instagram Controversy Post: अमरावती में पूर्व सांसद नवनीत राणा के खिलाफ आपत्तिजनक और भड़काऊ इंस्टाग्राम पोस्ट के मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया। आरोपी सोशल मीडिया यूजर की पहचान कर जांच जारी है।

अंकिता पटेल

Navneet Rana Instagram Controversy: अमरावती में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पूर्व सांसद नवनीत राणा के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणी करने तथा दो समुदायों के बीच धार्मिक विद्वेष फैलाने के आरोप में खोलापुरी गेट पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने संबंधित इंस्टाग्राम यूजर के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उसकी पहचान और गतिविधियों की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, यह शिकायत महाजनपुरा निवासी चंद्रशेखर मधुकरराव जावरे (52) ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 29 जुलाई की रात वह अपने घर पर मोबाइल फोन से इंस्टाग्राम देख रहे थे। इसी दौरान उन्हें एक वीडियो दिखाई दिया, जिसमें एक व्यक्ति पूर्व सांसद नवनीत राणा के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक और विवादास्पद टिप्पणी करता नजर आया।

इंस्टाग्राम वीडियो पर धार्मिक विद्वेष फैलाने का केस दर्ज

शिकायतकर्ता का आरोप है कि वीडियो में इस्तेमाल की गई भाषा न केवल आपत्तिजनक थी, बल्कि उसका उद्देश्य दो धर्मों और समुदायों के बीच नफरत और वैमनस्य फैलाना भी प्रतीत होता है। उनका कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से इस तरह की सामग्री प्रसारित कर समाज का माहौल बिगाड़ने और सामाजिक सौहार्द को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया।

वीडियो देखने के बाद चंद्रशेखर जावरे ने तुरंत खोलापुरी गेट थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उन्होंने संबंधित इंस्टाग्राम अकाउंट के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने तथा इस तरह की भड़काऊ सामग्री पर रोक लगाने की मांग की।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित इंस्टाग्राम यूजर आईडी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब तकनीकी माध्यमों से उस सोशल मीडिया अकाउंट संचालक की पहचान करने, वीडियो की सत्यता की जांच करने और पोस्ट किए गए कंटेंट के स्रोत का पता लगाने में जुटी है।

भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट पर पुलिस सख्त, जांच तेज

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच साइबर और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है। यदि जांच में यह साबित होता है कि सोशल मीडिया के जरिए जानबूझकर धार्मिक विद्वेष फैलाने या सामाजिक शांति भंग करने का प्रयास किया गया है, तो संबंधित आरोपी के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने नागरिकों से भी अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भड़काऊ, आपत्तिजनक या अफवाह फैलाने वाली सामग्री साझा करने से बचें तथा ऐसी कोई पोस्ट दिखाई देने पर तुरंत पुलिस या संबंधित एजेंसी को इसकी जानकारी दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।

नेपाल में बाढ़ से हाहाकार, मदद के लिए सबसे पहले आगे आया भारत; 10 टन राहत सामग्री भेजी, देखें लिस्ट

चीन में अजित डोभाल का बड़ा दांव, भारत-चीन सीमा वार्ता में 8 मुद्दों पर बनी बात, LAC पर शांति के लिए बड़ा कदम

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां