Amravati District Women Hospital: केंद्र में देवेंद्र फडणवीस के चले जाने के सपने देखनेवाले जिले के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले स्वयं को सुपर सीएम के रूप में प्रोजेक्ट कर रहे है। अरे वे सुपर सीएम तो क्या जिले के पालकमंत्री के लायक के भी नहीं है। जिस व्यक्ति ने जिले के पालकत्व की जिम्मेदारी संभाल रखी है उस व्यक्ति की संवेदनशीलता का पैमाना देखिये।
सरकार और प्रशासन की लापरवाही से यहां तीन नवजात शिशु काल के गाल में समां गए उधर जिले का पालकमंत्री राजस्थान की राजधानी जयपुर में पानीपुरी की मजा लूट रहा है। रिल्स बनाकर
जिले के पालकमंत्री राजस्थान के जयपुर में पानीपुरी की मजा लूट रहे है, वे फिलहाल राजस्थान में रिल्स बनाने में व्यस्त है। जिले और राज्य में क्या हो रहा है, इससे उन्हें कोई लेना-देना नहीं है। सुषमा अंधारे ने पत्रकार परिषद में पालकमंत्री द्वारा पानीपुरी के चटकारे लेने और रिल्स बनाए जाने का चित्रिकरण भी पत्रकारों के समक्ष रखा। पालकमंत्री के उन्होंने राज्य सरकार की असंवेदनशीला की जमकर धज्जियां उड़ाते हुए कहा कि जिला स्त्री अस्पताल में जो कुछ भी हुआ उसके लिए जिले का पालकमंत्री जिम्मेदार है।
पालकमंत्री बावनकुले नागपुर के साथ अमरावती जिले के पालकमंत्री है। जिला स्त्री अस्पताल में जिस कंपनी का वेंटिलेटर ब्लास्ट हुआ उसका कार्यालय भी नागपुर में ही है। इस सरकार को किसी के जिंदगी-मौत से कोई लेना देना नहीं है। यह सरकार कमिशनखोर सरकार है। वैसे भी राज्यभर के टेंडरों को कहां और कैसे मैनेज करना यह नागपुर वाले बखूबी जानते हैं।