अमरावती

अमरावती में घरकुल लाभार्थियों को 50 हजार की अतिरिक्त मदद, सोलर यूनिट अनिवार्य

घरकुल योजना के लाभार्थियों के लिए सोलर यूनिट पर 50,000 का अनुदान, जानें सभी विवरण।

रूपम सिंह

Amravati Gharkul Yojana News: अमरावती घरकुल योजना के लाभार्थियों के लिए राहत भरी खबर आई है, लेकिन इसके साथ एक अहम शर्त भी जोड़ी गई है।

शासन ने अतिरिक्त 50 हजार रुपये का अनुदान मंजूर किया है, लेकिन यह लाभ केवल उन लोगों को मिलेगा जो अपने घरों में सोलर यूनिट स्थापित करेंगे। जिले में फिलहाल 16,568 लाभार्थी पांचवें और छठे चरण के अनुदान के लिए पात्र पाए गए हैं।

इन लाभार्थियों ने अपने घरों का निर्माण पूरा कर लिया है, जबकि बाकी को जल्द से जल्द निर्माण पूरा करने का निर्देश दिया गया है। इस योजना के तहत पांचवें चरण में 35 हजार और छठे चरण में 15 हजार रुपये दिए जाएंगे।

पहले इस योजना में कुल 1.60 लाख रुपये का अनुदान मिलता था, जिसे अब बढ़ाकर 2.10 लाख रुपये कर दिया गया है। अमरावती (Amravati) जिला ग्रामीण विकास यंत्रणा की निदेशक प्रिती देशमुख ने बताया कि 1 किलोवाट सोलर यूनिट लगाने पर करीब 40 हजार रुपये खर्च आता है।

इसके लिए सरकार की ओर से 15 हजार रुपये और महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रीक कंपनी लि। की तरफ से 30 हजार रुपये की अतिरिक्त सब्सिडी दी जाएगी। अधिकारियों ने सभी पात्र लाभार्थियों से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपने घरों में सोलर यूनिट लगाएं ताकि बढ़े हुए अनुदान का लाभ मिल सके।

यह कदम न केवल आर्थिक सहायता देगा, बल्कि स्वच्छ और सस्ती ऊर्जा को भी बढ़ावा देगा। फोटो फाईल

Delhi Pollution: दिल्ली-NCR में प्रदूषण से मिली बड़ी राहत, AQI 204 पहुंचने पर GRAP-3 की पाबंदियां हटीं

Kal Ka Mausam: दिल्ली में बढ़ेगी ठंड, 9 राज्यों में बारिश का अलर्ट; बंगाल की खाड़ी से आ रहा चक्रवात अकवान

छठ के बाद घर लौटने की टेंशन खत्म! बिहार से दिल्ली-मुंबई समेत कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

सुप्रीम कोर्ट ने संजय राउत को लगाई फटकार, कहा- माफी दिमाग से नहीं, दिल से आनी चाहिए

भारत समिट विवाद: सुप्रीम कोर्ट में याचिका, विदेशी नेता के वोट चोर, गद्दी छोड़ नारे की SIT जांच की मांग