नांदगांव पेठ पुलिस (सौजन्य-नवभारत) 
अमरावती

नकली नोट प्रकरण का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, दर्यापुर में मौसी के घर था छिपा, ATS पहुंची अमरावती

Amravati Fake Currency Case: अमरावती में नकली नोट प्रकरण का मुख्य आरोपी आदित्य रामेकर को दर्यापुर से गिरफ्तार किया गया है। एटीएस ने 26,500 के नकली नोट जब्त कर जांच शुरू की है।

प्रिया जैस

Amravati News: नांदगांवपेठ पुलिस ने हाल ही में 26 हजार 500 रुपए के नकली नोट जब्त कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इस मामले में पुलिस ने फरार मुख्य आरोपी आदित्य रामेकर को दर्यापुर से हिरासत में लिया है। आदित्य रामेकर पर पूर्व भी ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला दर्ज है। आदित्य रामेकर की गिरफ्तारी से अब अन्य आरोपियों के भी नाम सामने आएंगे।

वहीं यह नकली नोट कहां से आए या अमरावती में बनाए गए, यह भी बात स्पष्ट होगी। पुलिस निरीक्षक दिनेश दहातोंडे को गुप्त जानकारी मिली थी कि रहाटगांव परिसर में कुछ लोग नकली नोटों का उपयोग रोजमर्रा के लेनदेन में कर रहे हैं। रहाटगांव वृंदावन कॉलोनी में गुप्तचर द्वारा बताई गई जगह पर पुलिस पहुंची तो कुछ संदिग्ध व्यक्ति अंधेरे में सड़क किनारे बैठे हुए दिखाई दिए।

आरोपियों के पास से नकदी जब्त

पुलिस ने आरोपी संचित अरविंद चव्हाण (19, रहाटगांव प्लॉट), दीपक बाबूलाल खंडारे (32, पंचशील नगर, रहाटगांव) व संघरत्न राजेंद्र मोटघरे (36, जूनी वस्ती, मस्जिद के पास, रहाटगांव) को गिरफ्तार किया था। आरोपियों के पास से 26 हजार 500 रुपए के 500 की 53 नोट जब्त की थी। आरोपियों ने यह नोट आदित्य किशोर रामेकर (25, समर्थवाड़ी, रहाटगांव) ने चलाने के लिए देने की बात बताई थी। लेकिन घटना के बाद से आदित्य रामेकर अपने निवासस्थान से भाग गया था। वहीं पुलिस ने तकनीकी ओर गुप्तचरों की जानकारी पर आरोपी की तलाश की और उसे दर्यापुर से गिरफ्तार किया। आदित्य दर्यापुर में अपने मौसी के घर छिपकर बैठा था।

मामले में बढ़ सकते हैं आरोपी

आदित्य रामेकर से पुलिस यह नोट कहां से लाए, अमरावती में प्रिटिंग हुई है या फिर किसी दूसरे ने उसे चलाने के लिए दिए। इस बारे में पूछताछ कर रही है। जिससे इस मामले में और भी आरोपी बढ़ने की संभावना जताई गई है।

आदित्य पर इसके पूर्व ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला दर्ज

जानकारी के अनुसार आरोपी आदित्य रामेकर चार साल पूर्व मुंबई में ऑनलाइन धोखाधड़ी में नामजद था। इसके बाद उसने नकली नोटों का कारोबार शुरू किया। शहर पुलिस के साथ ही एटीएस द्वारा भी नकली नोटों के कारोबार का कनेक्शन की जांच की जा रही है।

अकोला एटीएस ने की पूछताछ

नांदगांवपेठ के रहाटगांव में तीन युवकों के पास 500 रुपए के निकली 53 नोट मिलने की घटना बड़ी है। यह देश की आर्थिक स्थिति को बिगाड़ने जैसा है। इसलिए अकोला एटीएस के दल ने अमरावती पहुंचकर गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की। इस मामले में आरोपियों की संख्या बढ़ सकती है।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान