अमरावती जिला महिला अस्पताल में आग से मशीनें व सामान जलकर खाक सोर्स: सोशल मीडिया
अमरावती

अमरावती के महिला अस्पताल में भयानक आग, 3 मासूमों की मौत, 36 को सुरक्षित निकाला, देखें VIDEO

Amravati District Women's Hospital Fire: अमरावती के जिला महिला अस्पताल के NICU वार्ड में भीषण आग लगने से 3 नवजात बच्चों की मौत हो गई। 36 बच्चों को सुरक्षित बचाकर अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

आकाश मसने

Amravati District Women's Hospital Fire Newborns Dead: अमरावती के जिला महिला अस्पताल से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। अस्पताल के तीसरे माले पर स्थित नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (NICU) में सोमवार तड़के भीषण आग लग गई। इस हादसे में तीन मासूम नवजात बच्चों की झुलसने और दम घुटने से मौत हो गई। घटना के समय NICU वार्ड में कुल 39 नवजात बच्चे भर्ती थे। गनीमत रही कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों, नर्सों और अस्पताल के कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए 36 बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

तड़के 3:30 बजे हुआ हादसा, वेंटिलेटर में धमाका

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 3:30 बजे हुआ। NICU वार्ड में रखे एक वेंटिलेटर में अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिसके तुरंत बाद आग फैल गई और पूरे वार्ड में घना धुआं भर गया। आग की लपटें उठते ही अस्पताल में चीख-पुकार मच गई। कर्मचारियों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और दमकल विभाग को सूचना दी।

अन्य अस्पतालों में शिफ्ट किए गए बच्चे

सुरक्षित निकाले गए 36 नवजात शिशुओं को तुरंत इलाज के लिए अमरावती के विभिन्न सरकारी और निजी अस्पतालों में स्थानांतरित किया गया है:

  • पंजाबराव देशमुख अस्पताल: 11 बच्चे

  • मुरके अस्पताल: 8 बच्चे

  • होप अस्पताल: 6 बच्चे

  • सुपर स्पेशलिटी अस्पताल: 5 बच्चे

  • पारिजात अस्पताल: 2 बच्चे

  • मां के पास सुरक्षित: 4 बच्चे

मुफ्त इलाज के कड़क निर्देश

प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए आदेश जारी किया है कि दुर्घटना से प्रभावित और स्थानांतरित किए गए सभी नवजात बच्चों का इलाज पूरी तरह से मुफ्त किया जाएगा। किसी भी निजी या सरकारी अस्पताल को परिजनों से शुल्क वसूलने की अनुमति नहीं है।

फायर ऑडिट और तकनीकी जांच के आदेश

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वेंटिलेटर और चिकित्सा उपकरण सप्लाई करने वाली 'शिलर' (Schiller) कंपनी के नागपुर स्थित आपूर्तिकर्ताओं को तकनीकी जांच के लिए बुलाया गया है। प्रशासन इस बात की जांच कर रहा है कि अस्पताल का स्प्रिंकलर/फॉगर सिस्टम चालू क्यों नहीं हुआ और अस्पताल का फायर ऑडिट अपडेट था या नहीं।

पंच तत्व में विलीन हुए क्रांतिवीर, नाना पाटेकर का पैतृक गांव में संपन्न हुआ अंतिम संस्कार

मुक्के-लातों से किया हमला! कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच छलका पुलिसकर्मियों का दर्द, सुनाई पूरी आपबीती

भाजपा के नेता हैं मिथुन... पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट रैंक मिलने पर आनंद दुबे की प्रतिक्रिया

INDIA Bloc Protest: राजघाट पर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल बोले- मोदी-शाह, ज्ञानेश ने देश को हाइजैक किया

Starlink पर भारत सरकार से भिड़े एलन मस्क, पूछा- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?