पुणे के बारामती मे घरवालों की डांट से नाराज नाबालिग ने उठाया खौफनाक कदम, बिल्डिंग से कूदकर दी जान

Pune News: पुणे जिले के बारामती के रुई इलाके में परिजनों की डांट से नाराज नाबालिग घर से निकल गई। अगले दिन बिल्डिंग के पास अचेत मिली, जहां पुलिस ने आत्महत्या का संदेह जताया है।
Baramati Minor Girl Dies After Falling From Building
डांट से नाराज नाबालिग बच्ची(सोर्स: इमेजबाजार)
Published on
Updated on

Baramati Minor Girl Dies: पुणे जिले में बारामती तहसील के रुई इलाके में परिजनों की डांट से नाराज होकर एक नाबालिग लड़की ने इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, शनिवार राpत परिजनों की डांट के बाद लड़की बिना बताए घर से निकल गई थी।

देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद रविवार तड़के परिजन बारामती तालुका पुलिस स्टेशन पहुंचे और लड़की के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।

पुलिस जांच में ये आया सामने

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि रुई परिसर स्थित स्वामी समर्थ बिल्डिंग के पास एक लड़की अचेत अवस्था में पड़ी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और लड़की की पहचान की।

शुरूआती जानकारी के अनुसार, लड़की के शरीर पर गंभीर चोटें थीं। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वहां मौजूद परिस्थितिजन्य साक्ष्यों को जुटाया। प्राथमिक जांच में पुलिस को आशंका है कि नाबालिग ने स्वामी समर्थ बिल्डिंग की छत से छलांग लगाई होगी। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Baramati Minor Girl Dies After Falling From Building
सावधानी नहीं तो हादसा तय; सेफ्टी गियर से लैस हुए अमरावती के बिजली कर्मचारी, हादसे रोकने पर महावितरण का फोकस

बिल्डिंग तक कैसे पहुंची लड़की?

घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य जानकारी के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। बारामती पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि लड़की घर से निकलने के बाद किन परिस्थितियों में बिल्डिंग तक पहुंची।

मामले में परिजनों और संबंधित लोगों से जानकारी ली जा रही है। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जांच पूरी होने के बाद ही मौत की परिस्थितियों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Navbharat Live
navbharatlive.com