मतगणना केंद्र का जायजा लेते अमरावती पुलिस कमिश्नर व मनपा आयुक्त (फोटो नवभारत) 
अमरावती

अमरावती में मतगणना की तैयारी: पुलिस आयुक्त राकेश ओला और मनपा आयुक्त ने किया केंद्रों का जायजा

Amravati Election Result Arrangements: अमरावती में मतगणना को लेकर प्रशासन अलर्ट है। CP राकेश ओला और मनपा आयुक्त सौम्या शर्मा ने केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

आकाश मसने

Amravati Vote Counting Center Security: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद अब सबकी नजरें मतगणना और चुनाव परिणामों पर टिकी हैं। अमरावती जिले में आगामी मतगणना प्रक्रिया को पूरी तरह से शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है। इसी कड़ी में बुधवार को शहर के नवनियुक्त पुलिस आयुक्त (CP) राकेश ओला और महानगरपालिका आयुक्त सौम्या शर्मा चांडक ने शहर के विभिन्न मतगणना केंद्रों का विस्तृत निरीक्षण किया।

दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, सांस्कृतिक भवन और नई तहसील कार्यालय स्थित केंद्रों का दौरा कर वहां की बुनियादी व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान चुनाव आयोग के मानकों के अनुरूप की गई तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया गया।

मतगणना केंद्रों के भीतर सुरक्षा पर विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान दोनों आयुक्तों ने मतगणना केंद्रों के भीतर प्रवेश और निकास के लिए बनाए गए अलग-अलग मार्गों की जांच की। अधिकारियों ने यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि उम्मीदवारों के प्रतिनिधियों, मीडिया कर्मियों और चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य किसी भी संभावित अव्यवस्था या तकनीकी गड़बड़ी को रोकना है। निरीक्षण के समय अतिरिक्त आयुक्त शिल्पा नाईक, उपायुक्त योगेश पिठे सहित पुलिस और महानगरपालिका के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

पुलिस आयुक्त की चेतावनी: "लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी"

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अमरावती पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने बेहद सख्त रुख अख्तियार किया है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतगणना केंद्र के चप्पे-चप्पे पर कड़ा सुरक्षा घेरा होना चाहिए।

CP ओला के द्वारा दिए गए मुख्य निर्देश

पुलिस आयुक्त राकेश ओला ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अनुचित घटना या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रशासन के इस सक्रिय रुख से साफ है कि अमरावती में चुनाव परिणामों की घोषणा के दौरान सुरक्षा और पारदर्शिता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

  • मतगणना केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता और निगरानी।
  • मेटल डिटेक्टर के जरिए सघन चेकिंग।
  • अतिरिक्त पुलिस बल और दंगा नियंत्रण पथक (RCP) की तैनाती।
  • त्वरित प्रतिक्रिया दल (QRT) को स्टैंडबाय मोड पर रखना।

मनपा आयुक्त ने किया जोनल कार्यालयों का दौरा

वहीं दूसरी ओर, मनपा आयुक्त सौम्या शर्मा ने चुनाव नियोजन की जमीनी हकीकत जानने के लिए महानगरपालिका के विभिन्न जोनल कार्यालयों का दौरा किया। उन्होंने सेंट्रल जोन नंबर 2, ईस्ट जोन नंबर 3, वेस्ट जोन नंबर 5 के साथ-साथ शिक्षा विभाग और पुराने तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े दस्तावेजों और कर्मचारियों की तैनाती के संबंध में जानकारी ली और सभी को पूरी सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने के निर्देश दिए।

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर