अमरावती जिले में 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं सख्त निगरानी जिलाधिकारी ने सभी शिक्षकों, शिक्षण संस्थाओं के संचालकों और पालकों से परीक्षाओं को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है। (सोर्सः नवभारत) 
अमरावती

अमरावती में 10वीं-12वीं की परीक्षाएं सख्त निगरानी, 85% केंद्रों पर CCTV; नकलमुक्त परीक्षा अभियान पर दिया जोर

Amravati SSC HSC Exam News: अमरावती में 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी से। जिलाधिकारी आशीष येरेकर ने नकल रोकने के लिए कड़े निर्देश दिए। 85% केंद्रों पर सीसीटीवी और उड़न दस्ते तैनात रहेंगे।

रूपम सिंह

Amravati Board Exams 2026 News: अमरावती जिले में आगामी 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं पूरी तरह अनुशासित, पारदर्शी और भयमुक्त वातावरण में कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सज्ज हुआ है। यह जानकारी जिलाधिकारी आशीष येरेकर ने गुरुवार को आयोजित पत्रवार्ता में दी। इस समय जिप सीईओ संजिता महापात्र उपस्थित थी। शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के तहत 12वीं की परीक्षा 10 फरवरी से तथा 10वीं की परीक्षा 20 फरवरी से शुरू हो रही है।

परीक्षा अवधि के दौरान नकल के मामलों पर रोक लगाने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष दक्षता समिति का गठन किया गया है, जिसकी पहली बैठक हुई। इस वर्ष जिले में 10वीं की परीक्षा के लिए 187 केंद्रों पर 28 हजार 531 विद्यार्थी, जबकि 12वीं की परीक्षा के लिए 137 केंद्रों पर 39 हजार 934 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। जिले के कुल परीक्षा केंद्रों में से लगभग 85 प्रतिशत केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी रहेगी। विशेष रूप से जिले के 34 उपद्रवी और 43 संवेदनशील केंद्रों पर प्रशासन ने खास ध्यान केंद्रित किया है। इन केंद्रों पर केंद्रप्रमुख और पर्यवेक्षकों की अदलाबदल के आदेश राज्य मंडल द्वारा दिए गए हैं।

कक्षा विद्यार्थी संख्या परीक्षा केंद्र संवेदनशील केंद्र
12वीं (10 फरवरी से) 39,934 137 43
10वीं (20 फरवरी से) 28,531 187 34

विशेष उड़न दस्ते सक्रिय

हर परीक्षा केंद्र पर अमरावती पुलिस का कड़ा बंदोबस्त रहेगा, साथ ही राजस्व विभाग की विशेष उड़नदस्ते भी सक्रिय रहेंगे। पंचायत समिति स्तर पर वर्ग-1 और वर्ग-2 के अधिकारियों की इन पथकों में नियुक्ति की जाएगी। परीक्षा की गंभीरता बनाए रखने के लिए केवल प्रशासनिक तैयारी ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों और पालकों में जनजागृति के उद्देश्य से शपथ भी दिलाई गई है। 'नकलमुक्त' और 'भयमुक्त' वातावरण में प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी योग्यता सिद्ध करने का अवसर मिले, यही इस संपूर्ण नियोजन का मुख्य उद्देश्य है, ऐसा जिलाधिकारी श्री येरेकर ने स्पष्ट किया।

आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दें

जिलाधिकारी ने सभी शिक्षकों, शिक्षण संस्थाओं के संचालकों और पालकों से परीक्षाओं को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की है। साथ ही विद्यार्थियों से बिना किसी दबाव के पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित कर आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने का आवाहन भी किया है।

सुविधा उपलब्ध कराएं

इस संदर्भ में अमरावती जिलाधिकारी येरेकर ने विभिन्न विभागों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। परीक्षा के दौरान बिजली आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए महावितरण को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए है। विद्यार्थियों को समय पर परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में सुविधा हो, इसके लिए परिवहन विभाग को अतिरिक्त बसों की व्यवस्था करने को कहा गया है।

सेवा संकल्प अभियान यात्रियों से पीएम मोदी की बातचीत, अनुभव सुनकर कहा- मैं भी आपके साथ-साथ चल रहा हूं

ग्रेटर नोएडा बस हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, मृतकों के परिवारों को 2 लाख और घायलों को 50 हजार की मदद का ऐलान

वडनगर से वाराणसी तक की 'सेवा यात्रा' में शामिल लोगों से पीएम मोदी करेंगे बात, यात्री अपना अनुभव करेंगे साझा

Weather Alert: डीप डिप्रेशन का बड़ा असर, 4 राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट; कई जिलों में बाढ़ का खतरा

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है