अमरावती

अमरावती: आंबेडकर जयंती पर कड़ी सुरक्षा, पुलिस आयुक्त ओला की शांति की अपील

14 अप्रैल को जयंती उत्सव के दौरान शांति बनाए रखने की अपील, पुलिस ने दी सख्त चेतावनी।

रूपम सिंह

Amravati News: अमरावती आगामी 14 अप्रैल को डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर जयंती उत्सव बड़े स्तर पर मनाए जाने के मद्देनजर शहर में कानूनव्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस आयुक्त राकेश ओला की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।

बाबासाहेब आंबेडकर जयंती उत्सव समिती के पदाधिकारी, आयोजन समिति, स्थानिक उत्सव समिति प्रमुख, प्रतिष्ठित नागरिक, पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र की शांति समिति सदस्य, मनपा, विद्युत विभाग, प्रशासकीय प्रमुख, अन्न व औषधि प्रशासन, अग्नीशमन विभाग व सभी पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।

इस दौरान जुलूस में किसी भी प्रकार के हथियार या ज्वलनशील पदार्थ न ले जाने, अफवाहों से दूर रहने और सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी न फैलाने के निर्देश दिए गए। पुलिस आयुक्त ने कहा कि अमरावती शहर शांतिप्रिय है और सभी नागरिक आपसी भाईचारा बनाए रखें।

किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है। पुलिस विभाग ने चेतावनी दी है कि कानून हाथ में लेने वालों और अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, सभी नागरिकों से शांतिपूर्ण तरीके से जयंती मनाने का आह्वान किया गया है।

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी

PM मोदी 19 सितंबर को करेंगे NGT के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन, 17 देशों के प्रतिनिधि होंगे शामिल

बिना नंबर प्लेट की गाड़ियां कैंपस में कैसे घुसी? DUSU चुनाव में हिंसा को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, मांगा जवाब

ममता बनर्जी को मिला फुटबॉल प्लेयर, ऋतब्रत गुट के हाथ आया लिफाफा, EC ने TMC गुटों में बांटे चुनाव चिह्न