Pregnancy Registration (सोर्सः फाइल फोटो-सोशल मीडिया) 
अमरावती

अमरावती में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य पर फोकस, छह माह में लक्ष्य हासिल करने के निर्देश

Pregnancy Registration: अमरावती में आयोजित समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य, पोषण और शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण लक्ष्यों की समीक्षा की गई। गर्भवती महिलाओं का प्रथम माह में पंजीकरण बढ़ाने के निर्देश दिए गए। 

महाराष्ट्र डेस्क

Amravati News: अमरावती जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्यम गांधी ने कहा कि विकासोन्मुख तहसील कार्यक्रम अंतर्गत स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा तथा मूलभूत सुविधाओं से संबंधित सूचकांकों में उल्लेखनीय सुधार लाने के लिए सभी विभाग मिशन मोड में कार्य करें। जिला परिषद में आयोजित समीक्षा बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग को गर्भवती महिलाओं का पहले माह में पंजीकरण बढ़ाने, संस्थागत प्रसव का प्रतिशत शतप्रतिशत तक पहुंचाने तथा कम वजन वाले नवजात शिशुओं की संख्या कम करने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए गए। इन लक्ष्यों की शतप्रतिशत पूर्ति के लिए छह माह की समयसीमा निर्धारित की गई। पोषण विभाग की समीक्षा के दौरान गंभीर कुपोषित तथा मध्यम कुपोषित बच्चों की संख्या कम करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।

शैक्षणिक गुणवत्ता सूचकांक में सुधार

साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों में शौचालय, पेयजल, बिजली एवं अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के संबंध में संबंधित विभागों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए। शैक्षणिक गुणवत्ता सूचकांक में सुधार लाए शिक्षा विभाग को विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों के लिए प्रशिक्षित शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने के आदेश दिए गए।

आंगनवाड़ी सुविधाओं और शिक्षा गुणवत्ता सुधार पर जोर

इसके अलावा कक्षा 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के शैक्षणिक गुणवत्ता सूचकांक में सुधार लाने तथा 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए योजनाबद्ध प्रयास करने को कहा गया। केंद्र सरकार के आकांक्षी तहसील कार्यक्रम में जिले के भातकुली, नांदगांव खंडेश्वर, चांदूर बाजार, चांदूर रेलवे तथा धामणगांव रेलवे इन पांच तहसील को नव्य रूप से शामिल किया गया है।

कुपोषण मुक्त अभियान को मिलेगी गति

इन सभी तहसीलों को तत्काल अपना बेसलाइन डेटा तैयार कर कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में सभी विभाग प्रमुख, विकासोन्मुख तहसील फेलो अतुल खडसे एवं संजय इंगले प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित थे, जबकि सभी समूह विकास अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां