Spinning Mill Project (सोर्सः सोशल मीडिया) 
अमरावती

अंजनगांव सुर्जी सूतगिरणी को महाराष्ट्र सरकार से 16.25 करोड़ की सहायता, रोजगार की बढ़ी उम्मीद

Amravati Spinning Mill Funding: महाराष्ट्र सरकार ने अमरावती जिले के अंजनगांव सुर्जी वासुदेव सहकारी सूतगिरणी के संचालन और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए 16.25 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता मंजूर की है।

आंचल लोखंडे

Anjangaon Surji Cooperative Spinning Mill: महाराष्ट्र सरकार के सहकार और वस्त्रोद्योग विभाग ने जिले के अंजनगांव सुर्जी वासुदेव सहकारी सूतगिरणी मयादित के लिए बड़ी वित्तीय सहायता को मंजूरी दी है। सरकार ने मिल के सुचारू संचालन और बुनियादी ढांचे के विकास के लिए पहले चरण के हिस्से के रूप में 16 करोड़ 25 लाख रुपये का सरकारी शेयर कैपिटल (भागभांडवल) जारी करने का शासनादेश निर्गमित किया है। 01 अप्रैल 2022 को पंजीकृत इस सूत मिल को जनवरी 2024 में सरकारी वित्तीय सहायता के लिए चुना गया था।

मिल की कुल परियोजना लागत 8090 लाख रुपये है, जिसे सरकार पहले ही अपनी मंजूरी दे चुकी है। वर्तमान वित्त वर्ष 2025-2026 के बजट प्रावधानों के तहत अब पहले चरण की किश्त जारी की गई है। सरकार ने यह राशि पूरी तरह से 'सशर्त' आधार पर मंजूर की है। शासनादेश के अनुसार वस्त्रोद्योग आयुक्त (नागपुर) को सूत मिल के मौजूदा बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स (संचालक मंडल) को - वितरित की गई राशि का 10% हिस्सा अपनी व्यक्तिगत संपत्ति से गारंटी के रूप में देना होगा।

मिल इस पैसे को खर्च नहीं कर पाएगी

जब तक यह गारंटी जमा नहीं होती, मिल इस पैसे को खर्च नहीं कर पाएगी। मिल को यह पैसा वापस करना होगा। सहायता राशि स्वीकार करने के 5 साल बाद या मिल शुरू होने के 3 साल बाद (जो भी पहले हो), 1/15 के अनुपात में पुनर्भुगतान शुरू करना होगा। देरी होने पर 12% वार्षिक ब्याज देना होगा। यदि भविष्य में नए बोर्ड का चुनाव होता है, तो नए निदेशकों को भी 10% की व्यक्तिगत गारंटी देनी होगी। पिछले बोर्ड की गारंटी तभी मुक्त की जाएगी जब उन पर कोई वित्तीय अनियमितता या अपराध दर्ज न हो।

सरकार को भेजनी होगी प्रगति रिपोर्ट

परियोजना के निर्माण कार्य और कामकाज पर नजर रखने के लिए नागपुर के वस्त्रोद्योग आयुक्त को हर तीन महीने (त्रैमासिक) में प्रगति रिपोर्ट सरकार को सौपनी होगी। साथ ही, यदि परियोजना की लागत स्वीकृत बजट से अधिक होती है, तो अतिरिक्त खर्च मिल को अपने स्वयं के कोष से वहन करना होगा।

इलाके में युवाओं को रोजगार की उम्मीद

इस वित्तीय सहायता से क्षेत्र में कपास उत्पादक किसानों और स्थानीय युवाओं में खुशी की लहर है। कपास को अच्छा भाव मिलने की उम्मीद है, बल्कि अंजनगांव सुर्जी तहसील में रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM