अमरावती मनपा का 876.26 करोड़ का बजट मंजूर, आय बढ़ाने और खर्च घटाने पर जोर

Amravati Municipal Corporation Budget 2026-27: अमरावती महानगरपालिका का 2026-27 का 876.26 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हो गया है। प्रशासन ने आय बढ़ाने और खर्च घटाने की योजना बनाई है।
Amravati Municipal Corporation's ₹876.26 Crore Budget Approved; Emphasis Placed on Increasing Revenue and Reducing Expenditure
AMC Budget Approval Maharashtra( Source: Social Media )
Updated on

AMC Budget Approval Maharashtra: अमरावती महानगरपालिका के वर्ष 2026-27 के लिए 876 करोड़ 26 लाख रुपये का बजट स्थायी समिति ने मंजूर किया है। इस बजट में प्रशासन ने कुछ जरूरी बदलाव करते हुए, आय में वृद्धि और खर्च में कटौती को योजना बनाई है।

मंगलवार को हुई बैठक में यह बजट पारित किया गया और बाद में यह आम सभा के समक्ष अंतिम मंजूरी के लिए रखा गया, जहां इसे ध्वनि मत से पारित कर दिया गया। स्थायी समिति के सभापति ने भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर सभागृह में बजट पेश किया।

इस बजट के अनुसार कुल प्रस्तावित खर्च 711 करोड़ 6 लाख रुपये है, और वर्ष के अंत तक 165 करोड़ 20 लाख रुपये की शेष राशि रहने का अनुमान है। प्रारंभिक तौर पर प्रशासन ने 3 करोड़ 62 लाख रुपये की शेष राशि और 433 करोड़ 83 लाख रुपये की राजस्व आय दशांई थी, जो कुल मिलाकर 437 करोड़ 66 लाख रुपये था।

साथ ही 437 करोड़ 24 लाख रुपये का राजस्व खर्च दिखाया गया था, जिससे केवल 42 लाख रुपये की शेष राशि दिख रही थी। विकास कार्यों के लिए विशेष निधि की आवश्यकता महानगरपालिका की वर्तमान आर्थिक स्थिति को देखते हुए, प्रशासन ने यह स्पष्ट किया कि आंतरिक आय से बड़े पैमाने पर विकास कार्यों को पूरा करना कठिन हो रहा है।

वस्तु और सेवा कर (GST) से मिलने वाली अनुदान राशि में कमी के कारण राज्य सरकार से विशेष निधि की आवश्यकता है। इस सिलसिले में पालक मंत्री, स्थानीय विधायक, आयुक्त और सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारी जल्द ही संबंधित मंत्रियों से मुलाकात करेंगे।

नगरसेवकों के लिए राहत

नगरसेवकों की मांगों को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने वॉर्ड विकास निधि को 9 करोड़ 50 लाख रुपये से बढ़ाकर 28 करोड़ 50 लाख रुपये करने का प्रस्ताव रखा है।

साथ ही, भविष्य में आय में वृद्धि होने पर इस निधि में और वृद्धि की संभावना जताई गई है। इस बजट के पारित होने के साथ ही प्रशासन ने आगामी वर्ष में शहर के विकास के लिए बड़े कदम उठाने की योजना बनाई है। इस बजट में नगरसेवकों के विकास कार्यों के लिए बढ़ाए गए फंड और अन्य सुधारों को लेकर लोगों में उम्मीदे भी जगी है।

बजट का कुल आकलन

प्रारंभिक शेष राशि: 170 करोड़ 21 लाख रुपये कुल आय: 705 करोड़ 83 लाख रुपये कुल अनुमानित आय (शेष राशि सहित): 876 करोड़ 26 लाख रुपये कुल खर्च : 711 करोड़ 6 लाख रुपये वर्ष के अंत में अनुमानित शेष राशि: 165 करोड़ 20 लाख रुपये राजस्व अनुमान प्रारंभिक राजस्व शेष राशि 3 करोड 84 लाख रुपये राजस्व आय: 455 करोड़ 60 लाख रुपये सुधारित राजस्व आय: 459 करोड़ 44 लाख रुपये राजस्व खर्च: 458 करोड़ 75 लाख रुपये राजस्व शेष राशि: 79 लाख रुपये

Navbharat Live
navbharatlive.com