अमरावती में मारपीट एआय जनरेटेड फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
अमरावती

Amravati News: भैंस चराने को लेकर हुआ विवाद हिंसक झड़प में तब्दिल, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत

Buffalo Grazing Dispute: अमरावती के अंजनगांव सुर्जी में भैंस चराने को लेकर दो पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हुई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी से हमला करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई।

आंचल लोखंडे

Amravati Crime News: अंजनगांव सुर्जी थाना क्षेत्र में खेत-प्लॉट में भैंस चराने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी से हमला करने के आरोप लगाए। घटना में कुछ लोगों के घायल होने की जानकारी है। दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी अनुसार सैयद शहबाज सैयद सईद (20) भैंस चराने का काम करता है। सोमवार शाम करीब 6।30 बजे वह भैंस चराते हुए चंद्रशेखर श्रीराम हुरबड़े (60) के घर के पास पहुंचा। आरोप है कि चंद्रशेखर ने उसकी भैंस को मार दिया।

लाठी और दरांती से हमले के आरोप

इस बात को लेकर पूछताछ करने पर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि चंद्रशेखर ने लाठी से शहबाज के साथ मारपीट की। इसी दौरान उनके बेटे योगेश (31) और नितिन (41) भी मौके पर पहुंच गए। इनमें से एक ने दरांती से शहबाज के हाथ पर वार करने का आरोप है।

कई लोगों के घायल होने की जानकारी

दूसरी ओर, योगेश हुरबड़े ने शिकायत में बताया कि उसके खुले प्लॉट में भैंसें चर रही थीं। उन्हें हटाने के दौरान शहबाज और सैयद हैदर सैयद (70) लाठियां लेकर वहां पहुंचे और विवाद करने लगे। आरोप है कि शहबाज ने योगेश के सिर व पैर पर लाठी से हमला किया तथा हाथ और लात-घूंसों से भी मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पिता और चाचा के साथ भी मारपीट का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने दोनों शिकायतों के आधार पर संबंधित धाराओं में मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अमेरिका ने जम्मू कश्मीर को बताया भारत का अहम हिस्सा, सर्जियो गोर के बयान से पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची

आज की ताजा खबर 19 अगस्त LIVE: हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव को छोड़ा गया; पटना में छात्रों पर चलाई वॉटर कैनन

महुआ मोइत्रा की बढ़ी मुश्किलें! नदिया कोर्ट ने जारी किया गिरफ्तारी वारंट, जानें पूरा मामला

29 साल का गैंगस्टर, अमेरिका में केस और गिरफ्तारी वारंट...कौन है FBI के निशाने पर आया पंजाब का मेजर सिंह?

इंसानी दखल से हुई चूक...NEET पेपर लीक मामले में सरकार ने SC में रखा अपना पक्ष, कहा- फुलप्रूफ है NTA का सिस्टम