वर्धा में इंस्टाग्राम चैट से शुरू हुआ विवाद फिर अपहरण कर किया चाकू से हमला, चलती कार से फेंका, 8 पर FIR

Wardha Student Kidnapped: वर्धा में इंस्टाग्राम विवाद के बाद 16 वर्षीय छात्र पर चाकू से हमला कर उसका कथित अपहरण किया गया। मारपीट के बाद चलती कार से फेंका गया, पुलिस ने 8 आरोपियों पर FIR दर्ज की।
Wardha Student Kidnapped Instagram Dispute
वर्धा में छात्र पर जानलेवा हमला(सोर्स: AI)
Updated on

Wardha Student Kidnapped Instagram Dispute: वर्धा में इंस्टाग्राम पर फोटो भेजने को लेकर हुए विवाद में एक स्कूली छात्र पर पहले चाकू से हमला किया गया, फिर उसका अपहरण कर कार में बैठाकर मारपीट की गई। इसके बाद घायल छात्र को चलती कार से बाहर फेंक दिया गया। रामनगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना से शहर में सनसनी फैल गई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निवासी अलंकार शैलेश राऊत (16) वर्धा स्थित भरत ज्ञान मंदिर स्कूल में कक्षा 10वीं का छात्र है। उसकी कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा का मित्र फैजान शेख (नागपुर निवासी) कुछ समय से उसकी पहचान में था।

फैजान तुमसे ज्यादा स्मार्ट है

बताया गया कि हर्ष नाम का एक मित्र ने अलंकार को इंस्टाग्राम पर फैजान शेख का फोटो भेजते हुए लिखा कि 'फैजान तुमसे ज्यादा स्मार्ट है।' इस पर अलंकार ने जवाब दिया। इसकी जानकारी फैजान को मिलने पर उसने अलंकार को फोन और संदेश के माध्यम से धमकाना शुरू कर दिया। बताया जाता है कि 4 अगस्त की रात करीब 9 बजे अलंकार अपनी बुआ के घर वर्धा में था।

इसी दौरान फैजान का फोन आया और उसने मिलने के लिए बुलाया। अलंकार अपनी दोपहिया से आर्वी नाका चौक पहुंचा, जहां उसका मित्र वीर वरसे पहले से मौजूद था। दोनों बातचीत कर ही रहे थे कि फैजान शेख और लाला खान वहां पहुंचे। आरोप है कि फैजान ने अलंकार को एक तरफ ले जाकर उस पर चाकू से हमला किया।

थाने में दर्ज हुई शिकायत

इसी दौरान एक कार वहां आकर रुकी, जिसमें से चार युवक बाहर निकले।  सभी ने मिलकर अलंकार को जबरन कार में बैठा लिया और नागपुर-यवतमाल बाईपास की ओर ले गए, रास्ते में उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई। बाद में जुनापानी चौक के पास उसे चलती कार से बाहर फेंक दिया गया। घायल अलंकार ने तुरंत अपनी बुआ के बेटे अविष्कार देशमुख से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसे ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। ईलाज के वक्त उसने रामनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

Wardha Student Kidnapped Instagram Dispute
अल नीनो का असर! बारिश के बावजूद प्यासे रहे बांध, चंद्रपुर जिले में जलसंकट की आशंका, इराई बांध 69% पर अटका

आरोपियों की खोज में 2 टीमें रवाना

शिकायत के आधार पर रामनगर पुलिस ने नागपुर निवासी फैजान शेख, वर्धा के महादेवपुरा निवासी लाला खान तथा चार अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) और रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम रवाना कर दी गई है तथा मामले की जांच जारी है।

Navbharat Live
navbharatlive.com