Hostel Admission (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया) 
अमरावती

अमरावती जिले में शासकीय छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, 30 जून तक करें ऑनलाइन आवेदन

EWS Student Hostel: अमरावती जिले में सामाजिक न्याय विभाग के अंतर्गत संचालित शासकीय छात्रावासों में शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है।

महाराष्ट्र डेस्क

Amaravati Hostel Admission: अमरावती जिले में सामाजिक न्याय विभाग के अंतर्गत संचालित शासकीय छात्रावासों में शैक्षणिक वर्ष 202627 के लिए मुफ्त प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह सुविधा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विमुक्त जाति व घुमंतू जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के उत्तीर्ण छात्रछात्राओं के लिए है। इन छात्रावासों में कक्षा 8वीं से 10वीं तक के स्कूली छात्रों और जूनियर व सीनियर कॉलेज के विद्यार्थियों को मुफ्त आवास, भोजन और अन्य सभी जरूरी सुविधाएं दी जाती हैं।

इच्छुक विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद ऑनलाइन भरे गए फॉर्म का प्रिंट आउट निकालकर उसे संबंधित छात्रावास में ऑफलाइन तरीके से जमा करना अनिवार्य है।शहर के निंभोरा में स्थित भारतरत्न डॉ। बाबासाहेब आंबेडकर शासकीय छात्रावास यूनिट 1, 2, 3 और संत गाडगे महाराज लड़कों के शासकीय छात्रावास में प्रवेश दिया जा रहा है।

छात्रों के लिए छात्रावास प्रवेश प्रक्रिया शुरू

वहीं, लड़कियों के लिए कैंप परिसर और जेल रोड स्थित क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले शासकीय छात्रावास के विभिन्न यूनिट्स में यह प्रक्रिया जारी है। इसके साथ ही जिले के तहसील स्तर पर स्थित शासकीय छात्रावासों में भी आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं। कक्षा 8वीं से 10वीं तक के छात्रों को आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून 2026 है।

सरकारी छात्रावास में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करें

इसकी पहली प्रवेश सूची 7 जुलाई 2026 को जारी की जाएगी। जूनियर कॉलेज और गैरव्यावसायिक पाठ्यक्रम के लिए छात्र 15 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। व्यावसायिक पाठ्यक्रम के लिए समय सारणी अलग से घोषित की जाएगी। समाज कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त राजेंद्र जाधवर ने सभी पात्र विद्यार्थियों से समय पर अपने आवेदन जमा करने की अपील की है।

तमिलनाडु की जेल में बड़ी सेंधमारी! पुलिस पर हमला करके 17 कैदी हुआ रफ्फू चक्कर, हो रही ताबड़तोड़ छापेमारी

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?