एलोपेथिक डॉक्टर (सौ. सोशल मीडिया ) 
अमरावती

Amravati News: IMA का बड़ा फैसला, महाराष्ट्र में Allopathic Doctors की 24 घंटे की हड़ताल

Maharashtra Government और Maharashtra Medical Council के द्वारा BHMS- CCMP Doctors के रजिस्ट्रेशन को लेकर 24 घंटे के सेवाबंद आंदोलन का ऐलान किया गया है।

अपूर्वा नायक

Amravati News In Hindi: महाराष्ट्र शासन और महाराष्ट्र मेडिकल कौन्सिल (एमएमसी) द्वारा बीएचएमएस- सीसीएमपी डॉक्टरों को एमएमसी के रजिस्टर में पंजीकृत करने संबंधी अधिसूचना जारी किए जाने के चलते इंडियन मेडिकल असोसिएशन (आईएमए) महाराष्ट्र शाखा की अगुवाई में राज्य भर के एलोपैथिक डॉक्टरों और संबंधित संगठनों ने 18 सितंबर की सुबह 8 बजे से 19 सितंबर सुबह 8 बजे तक 24 घंटे का सेवाबंद आंदोलन घोषित किया है।

राज्य सरकार व्दारा बीएचएमएस डॉक्टरों को सिर्फ एक साल के फार्माकॉलॉजी कोर्स के आधार पर एलोपैथिक डॉक्टरों की परिषद में शामिल करना बेहद खतरनाक और अवैज्ञानिक कदम बताया गया है। आईएमए का कहना है कि ये निर्णय एमबीबीएस, एमडी, एमएस, डीएम, एमसीएच और डीएनबी जैसे कठिन और विस्तृत एलोपैथिक शिक्षण प्राप्त डॉक्टरों के साथ अन्याय है।

जीवन को भी गंभीर खतरा

साथ ही, इससे रोगियों के स्वास्थ्य और जीवन को भी गंभीर खतरा हो सकता है। आईएमए ने यह भी स्पष्ट किया है कि यदि सरकार ने यह अधिसूचना तुरंत वापस नहीं ली, तो डॉक्टरों का आंदोलन बेमियादी सेवाबंदी में बदल सकता है। आईएमए ने आम जनता से अपील की है कि वे इस आंदोलन को रोगियों की सुरक्षा के लिए उठाया गया कदम समझें और डॉक्टरों का समर्थन करें। आईएमए के अनुसार यह निर्णय एलोपैथी की विश्वसनीयता, गुणवत्ता और वैज्ञानिकता को कम करता है और राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र के भविष्य को खतरे में डालता है। इस आंदोलन में राज्यभर के सरकारी, निजी, और शिक्षण संस्थानों के एलोपैथिक डॉक्टरों के शामिल होने की संभावना है।आपातकालीन सेवाओं को लेकर अलग से दिशानिर्देश जारी किए जा सकते हैं।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

15 अगस्त की सुबह लाल किला जाने से पहले किससे मिले थे PM मोदी? इंस्टा पर शेयर किया ये खास लम्हा, देखें VIDEO

दिमागी नक्सल पर सियासी घमासान, पीएम मोदी के बयान पर चिदंबरम का तीखा पलटवार

मैं टेंडर कमेटी में नहीं था, मरने से पहले आशीष बनर्जी का खुलासा, सुसाइड नोट में लिखा- मेरी सबसे बड़ी गलती...

मेरे पास हथियार है...वाराणसी से मुंबई जा रही फ्लाइट में चली गोलियां, 2 एयरपोर्ट स्क्रीनर को किया घायल