अमरावती

देसी पिस्टल के साथ आरोपी गिरफ्तार नागपुरी गेट पुलिस की कार्रवाई

अमरावती में नागपुरी गेट पुलिस ने 25 अप्रैल 2026 को एक आरोपी को देशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अब्दुल जाफिर अब्दुल शकील के रूप में हुई है।

महाराष्ट्र डेस्क

Amravati City: नागपुरी गेट पुलिस स्टेशन की डी.बी. टीम ने अवैध हथियार रखने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई 25 अप्रैल 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर दस्तूर नगर रोड इलाके में की गई.

गिरफ्तार आरोपी की पहचान अब्दुल जाफिर अब्दुल शकील 32, बडनेरा जूनी बस्ती, वर्तमान निवासी जावेद नगर, खोलापुरी गेट के रूप में हुई है. पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति देशी पिस्टल लेकर घूम रहा है. टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को हिरासत में लिया.

तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी पिस्टल कीमत लगभग 25,000 रुपये और एक जिंदा कारतूस कीमत लगभग 2,000 रुपये सहित करीब 27,000 रुपये का माल जब्त किया गया. आरोपी के खिलाफ नागपुरी गेट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है.

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश ओला, पुलिस उपायुक्त गणेश शिंदे, सहआयुक्त शिवाजी बचाटे के मार्गदर्शन में वरिष्ठ नागपुरी गेट के थानेदार हनवंत उरला गोंडेवार के नेतृत्व में पुलिस नि. जनार्दन सालुंखे, पुलिस नि. दिनेश नांदे, दानिश शेख, राहुल रोडे, सागर पंडित, दर्शन गिरी, किशोर धारपवार की डी.बी. टीम द्वारा सफलतापूर्वक अंजाम दी गई.

50 खोके एकदम ओके... पुणे MPSC आंदोलन में गरजे अभिजीत दिपके, बोले- जैसे नेता, वैसे ही पेपर लीक करती है सरकार

लाखों को वोट से वंचित करना मनमाना, सेकंड क्लास सिटिजन बना देगी ऐसी प्रक्रिया; जस्टिस उज्जल भुइयां का बड़ा बयान

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ फिर सड़कों पर उतरे प्रदर्शनकारी, हिरासत में लिए गए नेहा बोरा समेत कई लोग

शुभेंदु का मास्टर स्ट्रोक! बंगाल में UCC लागू करने का दावा, 'लव जिहाद' और धर्मांतरण पर बनेगा सख्त कानून

बंदूक छोड़ जब 200 नक्सलियों ने थामा विकास का हाथ, जानिए कैसे हुआ गड़चिरोली का इंडस्ट्रियल टेकऑफ