आधे घंटे के भीतर 2 चेन स्नेचिंग, बडनेरा व राजापेठ थाना क्षेत्र की घटना (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
अमरावती

Amravati Crime: आधे घंटे के भीतर 2 चेन स्नेचिंग, बडनेरा व राजापेठ थाना क्षेत्र की घटना

Chain Snatching: अमरावती शहर पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र के बडनेरा और राजापेठ थाना क्षेत्र में आधे घंटे के भीतर दो चेन स्नेचिंग की घटना घटित हुई है। चेन स्नेचरों ने 2 लाख रुपए का माल हाथ साफ किया है।

आंचल लोखंडे

Amravati Police: अमरावती शहर पुलिस आयुक्तालय क्षेत्र के बडनेरा और राजापेठ थाना क्षेत्र में आधे घंटे के भीतर दो चेन स्नेचिंग की घटना घटित हुई है। चेन स्नेचरों ने 2 लाख रुपए का माल हाथ साफ किया है। दोनों मामलों में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर चेन स्नेचरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार राजापेठ थाना क्षेत्र के जयप्रभा कॉलोनी परिसर निवासी शिकायतकर्ता महिला शाम 6।30 बजे के दौरान घूमने के लिए बाहर निकली थी।

इस समय गोपाल किराणा स्टोर के पास बाइक पर रॉग साइड से दिल्ली पब्लिक स्कूल की ओर से दो युवक आए। उन्होंने अचानक महिला को धक्का दिया और गले से 15 ग्राम की सोने की चेन कीमत 80 हजार रुपए छीनकर मौके से तेज गति से भाग गए। घटना के बाद महिला ने मामले की शिकायत राजापेठ थाने में दी। पुलिस ने अज्ञात 2 चेन स्नेचरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भतीजे को छोड़ने आई थी बाहर

दूसरी घटना में बडनेरा थाना क्षेत्र के शशीनगर परिसर निवासी महिला अपने भतीजे को छोड़ने संत गोरोबाबा कुंभार कमान के पास आई थी। इस समय वह दोनों आटो की राह देख रहे थे। तब अचानक दो अज्ञात चेन स्नेचर बाइक पर आए और उन्होंने महिला के गले से साईबाबा के पेंडाल वाला 2 तोले की चेन व गणपति पंडाल वाली सोने की चेन सहित कुल 1 लाख 20 हजार रुपए के आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना के बाद महिला ने बडनेरा थाना पहुंचकर मामले की शिकायत दी। बडनेरा पुलिस ने अज्ञात दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दोनों घटना में आधे घंटे का अंतर

राजापेठ और बडनेरा थाना क्षेत्र में घटित दोनों चेन स्नेचिंग की घटनाओं में करीब आधे घंटे का अंतर दिखाई दे रहा है। इसलिए इन वारदातों चेन स्नेचर के चेन स्नेचर एक ही होने की संभावना है। राजापेठ व बडनेरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया। मौके के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। चेन स्नेचरों की पहचान अभी होना बाकी है। पुलिस का कहना है कि शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन