अकोला महानगरपालिका (सौ. सोशल मीडिया ) 
अकोला

Akola की सड़कें फिर अव्यवस्थित, अतिक्रमण से Traffic System बाधित

Akola में कानून व्यवस्था और ट्रैफिक सिस्टम को बनाए रखने के लिए जिला पुलिस अधीक्षक ने अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष मुहिम चलायी गई थी। लेकिन अब दोबारा ये परिस्थिति ज्यों की त्यों बन गई है।

अपूर्वा नायक
Akola News In Hindi: शहर की कानून व्यवस्था और यातायात को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा गांधी रोड की मुख्य बाजारपेठ और गांधी चौक की खाऊगली में अतिक्रमण हटाने के लिए विशेष मुहिम चलाई गई थी।
इस कार्रवाई से कुछ समय के लिए रास्ते खुले हुए थे और नागरिकों व वाहनचालकों ने इसका स्वागत भी किया था। लेकिन अब वही अतिक्रमण फिर से ‘जैसे थे’ की स्थिति में लौट आया है, जिससे प्रमुख सड़कों पर फिर से भीड़भाड़ और अव्यवस्था का माहौल बन गया है।
कुछ दिन पहले पुलिस प्रशासन ने अतिक्रमण करने वाले व्यापारियों को भारतरत्न डॉ बाबासाहब आंबेडकर ओपन थिएटर के पीछे स्थित हॉकर जोन में स्थानांतरित करने का प्रयास किया था। इससे गांधी रोड और खाऊगली की सड़कों पर राहत मिली थी। लेकिन जैसे ही पुलिस की कार्रवाई का प्रभाव कम हुआ, व्यापारी पुनः अपने कपड़ों के स्टॉल लेकर खाऊगली में बैठ गए हैं।

अधिकारियों ने दिए टालमटोल भरे जवाब

इस गंभीर स्थिति को लेकर जब महानगरपालिका के अतिक्रमण विभाग से सवाल किए गए, तो अधिकारियों ने टालमटोल भरे जवाब दिए। “हम ध्यान देंगे”, “कार्रवाई जारी है” जैसे उत्तर देकर उन्होंने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। इससे यह स्पष्ट होता है कि प्रशासनिक तंत्र में समन्वय की कमी है और नागरिकों को सही समाधान नहीं मिल रहा।
एक ओर जहां पुलिस प्रशासन यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए प्रयासरत है, वहीं दूसरी ओर महानगरपालिका की उदासीनता के कारण ये प्रयास निष्फल हो रहे हैं। इससे आम नागरिकों, विशेषकर वाहनचालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले दिनों में त्योहारों और उत्सवों के कारण बाजारों में भीड़ बढ़ने वाली है, ऐसे में अतिक्रमण पर नियंत्रण आवश्यक है। महानगरपालिका आयुक्त को चाहिए कि वे इस विषय पर गंभीरता से ध्यान दें और ठोस कदम उठाएं ताकि शहर की सड़कों पर सुचारू यातायात व्यवस्था बनी रहे और नागरिकों को राहत मिले।

Chhath Puja LIVE: आस्था की डुबकी, भक्ति का उजास... उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ संपन्न हुआ छठ महापर्व

नितिन नबीन ने परिवार के साथ मनाई छठ पूजा, पत्नी दीपमाला के साथ उगते सूर्य को दिया अर्घ्य; देखें तस्वीरें

दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है संसद का शीतकालीन सत्र, परिसीमन बिल पास कराने की तैयारी!

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

कांग्रेस का चलो दिल्ली कार्यक्रम टला, 26 नवंबर के लिए नया प्लान; अब क्या करने जा रहे राहुल गांधी?