भीषण हादसा बस वाहनों में लगी आग (सोर्स: नवभारत फाइल फोटो) 
अकोला

अकोला में भीषण हादसा: बस और बाइक की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री

Akola Road Accident: अकोला के शेगांव-बालापुर मार्ग पर बस और बाइक की भीषण टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे में बाइक सवार दंपती घायल हो गए, जबकि बस यात्री सुरक्षित बच निकले।

रूपम सिंह

Akola Road Accident Shegaon Balapur Highway: अकोला जिले के बालापुर पुलिस थाना क्षेत्र में मंगलवार, 20 मई की सुबह एक भयावह सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। शेगांव-बालापुर मार्ग पर सुबह करीब 10:30 बजे एक लग्जरी बस और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और बाइक के साथ पूरी लग्जरी बस भी जलकर खाक हो गई। हादसे के दौरान सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

जानकारी के अनुसार अकोला निवासी सागर देशमुख अपनी पत्नी के साथ मोटरसाइकिल से शेगांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान शेगांव से बालापुर की तरफ आ रही एक तेज रफ्तार लग्जरी बस से उनकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बस के अगले हिस्से में फंस गई और करीब 200 फीट तक घसीटती चली गई। घर्षण और पेट्रोल रिसाव के कारण कुछ ही क्षणों में बाइक में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते बस को भी अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में बाइक चालक सागर देशमुख के पैर में गंभीर चोट आई है, जबकि उनकी पत्नी को भी चोटें आईं। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को बचाने का प्रयास किया। बस में मौजूद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई, लेकिन चालक और अन्य लोगों की सतर्कता से सभी यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इससे एक बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा जनहानि की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता था।

घटना की सूचना मिलते ही बालापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं। हालांकि तब तक आग इतनी फैल चुकी थी कि बाइक और लग्जरी बस पूरी तरह जलकर राख हो चुके थे। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

हादसे के कारण कुछ समय के लिए शेगांव-बालापुर मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को नियंत्रित किया और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने की कार्रवाई शुरू की।

अकोला जिले के बालापुर पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों के बयान दर्ज कर रही है और बस चालक से भी पूछताछ की जा रही है। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता को उजागर कर दिया है।

17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo विमान पर गिरी बिजली, पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

फिल्म हनुमान अंश से कैंची धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बढ़ती भीड़ बनी खतरा; भक्तों की सुरक्षा बड़ी चुनौती

दो दिन, दो हिरासत और धरना प्रदर्शन...राहुल गांधी के अभियान में अब आगे क्या? खुद बताया

INDIA Alliance: कांग्रेस का हल्ला बोल, कल मनाएगी काला दिन; ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन पर BJP का पलटवार! सुधांशु त्रिवेदी बोले- निहायत दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय