किसान संवाद कार्यक्रम में उपस्थित शरद पवार 
अकोला

अकोला: 'कृषि में AI तकनीक अपनाएं किसान...', शरद पवार ने किसान संवाद कार्यक्रम में दी सलाह

Akola News: कान्हेरी में आयोजित ‘किसान संवाद’ कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार ने एआई तकनीक, नवाचार और कृषि पूरक उद्योगों पर जोर दिया। कार्यक्रम में कई नेता और किसानों ने भाग लिया।

पूजा सिंह

Sharad Pawar Gave Advice To Farmers: पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष सांसद शरद पवार की उपस्थिति में शनिवार को अकोला के कान्हेरी में ‘किसान संवाद’ कार्यक्रम संपन्न हुआ। किसान ब्रिगेड द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को किसानों का भरपूर प्रतिसाद मिला। इस अवसर पर सांसद शरद पवार ने एआई तकनीक सहित नवाचारों के उपयोग और कृषि पूरक उद्योगों पर जोर देने की सलाह दी।

कार्यक्रम में पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख, अकोला-वाशिम जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष डॉ. संतोष कोरपे, किसान ब्रिगेड के प्रकाश पोहरे, शिवाजी शिक्षण संस्था अध्यक्ष हर्षवर्धन देशमुख, पूर्व मंत्री प्रा. अजहर हुसेन, पूर्व विधायक लक्ष्मणराव तायडे, अकोला कृषि उपज बाजार समिति के सभापति शिरीश धोत्रे आदि प्रमुखता से उपस्थित थे। वरिष्ठ नेता महादेवराव भुईभार, भाई प्रदीप देशमुख और अन्य मान्यवरों ने भी किसानों की समस्याओं पर विचार प्रस्तुत किए।

कृषि, सामाजिक, शैक्षणिक, खेल, सांस्कृतिक और उद्योग क्षेत्र के विभिन्न प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। किसानों से सीधे संवाद किया गया। किसान ब्रिगेड के दिवाकर गावंडे, शरद वानखडे, धनंजय मिश्रा, प्रदीप गावंडे ने उपस्थितों का आभार व्यक्त किया।

'सरकार किसानों की तत्काल कर्जमुक्ति करें'

कार्यक्रम के दौरान शरद पवार ने किसानों की समस्याएं प्रत्यक्ष रूप से सुनीं और उनके समाधान के लिए शासन, सहकारी संस्थाएं और समाज को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने जलवायु परिवर्तन, बढ़ती उत्पादन लागत, बाजार भाव में उतार-चढ़ाव और सिंचाई व्यवस्था की चुनौतियों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही उन्होंने सरकार से किसानों की तत्काल कर्जमुक्ति की मांग की।

सामूहिक प्रयासों से कृषि क्षेत्र को अधिक सक्षम बनाएं

कार्यक्रम के अंत में शरद पवार ने किसानों से आधुनिक कृषि पद्धतियां अपनाने, कृषि उत्पादों का मूल्यवर्धन करने और सामूहिक प्रयासों से कृषि क्षेत्र को अधिक सक्षम बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन धनंजय मिश्रा ने किया और आभार शरद वानखडे ने व्यक्त किया।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला