अकोला

महात्मा गांधी रोड पर अनधिकृत निर्माण हटाया, अकोला मनपा के दस्ते ने की कार्रवाई

Akola Municipal Corporation: अकोला महानगरपालिका ने महात्मा गांधी रोड स्थित चांद शहावली दरगाह परिसर में किए गए अनधिकृत निर्माण पर कार्रवाई की।

एनबी एडमिन

Akola News: अकोला महानगरपालिका प्रशासन ने पूर्व जोन कार्यालय अंतर्गत महात्मा गांधी रोड पर स्थित नज़ूल शीट क्र.28सी, चांद शहावली दरगाह परिसर में अ.गनी अ.लतीफ द्वारा किए गए अनधिकृत निर्माण पर निष्कासन की कार्रवाई की. यह कार्रवाई मनपा आयुक्त डा. सुनील लहाने, उपायुक्त विजय पारतवार और पूर्व जोन कार्यालय के सहायक आयुक्त राजेश सरप के मार्गदर्शन में पुलिस बंदोबस्त के साथ की गई.

कार्रवाई के दौरान सहायक अतिक्रमण निर्मूलन अधिकारी चंद्रशेखर इंगले, प्रवीण मिश्रा, सिटी कोतवाली के पी.एस.आई. इरफान शेख, कनिष्ठ अभियंता अक्षय बोर्डे, राहुल राऊत सहित अतिक्रमण विभाग के कर्मचारी और पुलिस विभाग के जवान उपस्थित थे.

मनपा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. इस कदम से नागरिकों में यह संदेश गया है कि सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे.

AI तकनीक ने दी आयुष्मान योजना को उड़ान, भारत में 33% आबादी को लाभ; योजना के 8 साल पूरे

दिल्ली में SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, वोटरों का भरोसा बढ़ाने के लिए EC को कदम उठाने का निर्देश

आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरे, 12.69 करोड़ अस्पताल भर्ती मामलों को मंजूरी, जानें कितनी सफल रही PM-JAY

याचना नहीं अब रण होगा...बिहार के किसान परिवार से निकला वो लड़का, जिसकी कविताओं से थरथराती थी अंग्रेजी सरकार

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट