अकोला जिले के 65 गांवों के 1,843 किसानों को मिली बड़ी राहत  प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI
अकोला

अकोला के 1,843 किसानों को बड़ी राहत, फसल नुकसान के लिए 2.11 करोड़ रुपये मिली मंजूरी

Akola Farmers Crop Damage: अकोला में 65 गांवों के 1,843 किसानों को बारिश से फसल और फल बागानों के नुकसान पर 2.11 करोड़ रुपये की सहायता किसानों के बैंक खाते में DBT के माध्यम भेजी जाएगी।

प्रमोद यादव

Akola Crop Damage Loss Compensation: अकोला जिले में खरीफ सीजन के शुरुआत में 1 जून को हुई बेमौसम बारिश से फसलों और फल बागानों को हुए नुकसान से प्रभावित अकोला जिले के 65 गांवों के 1,843 किसानों को बड़ी राहत मिली है।

कृषि, राजस्व एवं ग्राम विकास विभाग के संयुक्त पंचनामे के आधार पर जिला प्रशासन द्वारा प्रस्तावित 2 करोड़ 11 लाख 17 हजार रुपये की सहायता को मंजूरी मिल गई। कुल 1,038.10 हेक्टेयर क्षेत्र प्रभावित हुआ था। इस सहायता से कपास, सोयाबीन, तुअर के साथ संतरा, केला एवं पपीता उत्पादक किसानों को राहत मिलेगी।

फल उत्पादकों को सर्वाधिक राहत

खोती फसलों के नुकसान के लिए तेल्हारा तहसील के 240 किसानों के 160 हेक्टेयर क्षेत्र में कपास, सोयाबीन एवं तुअर फसल प्रभावित हुई थी। इनके लिए 13 लाख 6 हजार रुपये मंजूर किए गए हैं।

बैंकों को वसूली करने से रोका सरकार ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्राकृतिक आपदा के तहत किसानों को मिलने वाली सहायता राशि को बैंक किसी पुराने कर्ज खाते अथवा अन्य किसी कारण से वसूली के लिए समायोजित नहीं कर सकते। जिलाधिकारी को सभी बैंकों को इस संबंध में तत्काल आवश्यक निर्देश जारी करने के आदेश दिए गए हैं।

आधार प्रमाणीकरण जरूरी

66 नुकसानग्रस्त किसानों को सहायता सीधे बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से मिलेगी। इसके लिए संबंधित किसानों को सेतु केंद्र पर जाकर बायोमेट्रिक (अंगूठे का निशान) अथवा आधार लिंक मोबाइल पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से प्रमाणीकरण पूरा करना अनिवार्य है।

अकोट के 359 किसानों को लाभ

अकोला जिले में फल फसलों के नुकसान के लिए अकोट तहसील के 25 गांवों के 359 किसानों के संतरा एवं 257.87 हेक्टेयर केला क्षेत्र को नुकसान हुआ था। तेल्हारा तहसील के 22 गांवों के 1,146 किसानों के 507।85 हेक्टेयर केला एवं 54।5 हेक्टेयर पपीता की फसल प्रभावित हुई।

विवरणआंकड़ा
प्रभावित किसान1,843
प्रभावित क्षेत्र1,038.10 हेक्टेयर
गांव65
मंजूर निधि2 करोड़ 11 लाख 17 हजार रु.

इसी प्रकार बालापुर तहसील के 2 गांवों के 7 किसानों के 4,75 हेक्टेयर केला, पातुर तहसील के 7 गांवों के 88 किसानों के 51.33 हेक्टेयर तथा बार्शीटाकली तहसील के एक गांव के 3 किसानों के 1.2 हेक्टेयर केला क्षेत्र को नुकसान पहुंचा था। फल फसलों के लिए कुल 1 करोड़ 97 लाख 57 हजार रुपये मंजूर हुए है।

डिजिटल अरेस्ट पर सख्त CJI, बोले- नए दौर का अपराध रोकने संसद के कानून का इंतजार नहीं करेगी न्यायपालिका

Weather Alert: पूर्वी भारत में बारिश का रौद्र रूप, ओडिशा में रेड अलर्ट, बिहार-UP में भी आफत

धर्म अलग हो सकते हैं लेकिन मानवता एक है, न्यूयॉर्क में मोहन भागवत का बड़ा बयान, बोले- हम और हमारा ही समाधान

हैदराबाद में सजेगा गोल्फ का बड़ा मुकाबला, 1 सितंबर से तेलंगाना गोलकोंडा मास्टर्स में उतरेंगे 132 गोल्फर

तुकाराम मुंढे बनें मुख्यमंत्री... अमित शाह को दिया लेटर, राजनीति में कदम रखेंगे महाराष्ट्र के सिंघम?