अकोला जिला परिषद (सौ. सोशल मीडिया ) 
अकोला

अकोला जिला परिषद चुनाव की गहमागहमी तेज, अब आरक्षण से तय होगी उम्मीदवारों की किस्मत

अकोला जिला परिषद और पंचायत समित का चुनाव की तैयारियों में तेजी देखने के लिए मिल रही है। अब पूरे अकोला को सिर्फ गट और गण के आरक्षण की प्रक्रिया का इंतजार बाकी रह गया है।

अपूर्वा नायक

Akola News In Hindi: आगामी जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रभाग रचना की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी गई है। अब पूरे जिले की नजर गट और गण के आरक्षण की प्रक्रिया पर टिकी हुई है।

इसके बाद मतदाता सूची का कार्यक्रम और फिर चुनाव कार्यक्रम घोषित किया जाएगा। जिला परिषद और पंचायत समिति के पिछले चुनाव वर्ष 2020 में हुए थे, जिनका कार्यकाल जनवरी 2025 में समाप्त हो चुका है। इस बीच ओबीसी आरक्षण से संबंधित मामला सर्वोच्च न्यायालय में लंबित होने के कारण चुनाव प्रक्रिया में विलंब हुआ। 6 मई 2025 को सर्वोच्च न्यायालय ने चुनाव आयोग को चुनाव कराने के निर्देश दिए, जिसके बाद प्रक्रिया को गति दी गई।

जिले में जिला परिषद के 52 गट और पंचायत समितियों के 104 गणों की रचना अंतिम रूप से 22 अगस्त को प्रकाशित की गई है। अब आरक्षण प्रक्रिया को लेकर राजनीतिक हलचलों में तेजी आ गई है और इच्छुक उम्मीदवारों की उत्सुकता चरम पर है।

आरक्षण प्रक्रिया के नए नियम

ग्रामविकास विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार आरक्षण प्रक्रिया चक्रानुक्रमानुसार लागू की जाएगी। अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) वर्ग का आरक्षण जिले के उन गटों में दिया जाएगा जहां इन वर्गों की जनसंख्या सवाधिक है। यह आरक्षण जनसंख्या के आधार पर घटते क्रम में तय किया जाएगा। वहीं, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और महिलाओं के लिए आरक्षण लॉटरी प्रणाली के माध्यम से तय किया जाएगा। जिला परिषद अध्यक्ष पद का आरक्षण मंत्रालय द्वारा घोषित किया जाएगा, जबकि जिला परिषद सर्कल और पंचायत का समिति के आरक्षण की घोषणा जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा की जाएगी।

चुनाव कार्यक्रम की प्रतीक्षा

अब सभी की नजर आगामी समय में घोषित होने वाले आरक्षण कार्यक्रम और चुनावी समयसारणी पर है। इच्छुक उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों ने अपनी तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होते ही चुनावी माहौल और अधिक सक्रिय हो जाएगा।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन