अकोला पुलिस कर्मचारी प्रवीण ढगेकर (सोर्स- फोटो नवभारत) 
अकोला

अकोला में जांबाज पुलिसकर्मी प्रवीण ढगेकर का भव्य सम्मान, प्राणों की बाजी लगाकर आरोपी को था दबोचा

Akola Police News: अकोला में केआईटीएस (KITS) और दखल संस्था द्वारा रामदास पेठ थाने के जांबाज पुलिसकर्मी प्रवीण ढगेकर का सम्मान किया गया, जिन्होंने अपनी जान पर खेलकर आरोपी को गिरफ्तार किया था।

केतकी मोडक

Akola Police Bravery Award Ceremony: अकोला पुलिस अधीक्षक अचिंत चांडक के कुशल नेतृत्व में महानगर की कानून एवं व्यवस्था सुव्यवस्थित बनी हुई है और इसी प्रशंसनीय व्यवस्था का प्रतीक रामदास पेठ थाना के पुलिस कर्मचारी प्रवीण ढगेकर का अतुलनीय शौर्य है। यह उत्कृष्ट कार्य पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता का परिचायक है। ऐसा प्रतिपादन केआईटीएस (KITS) की संचालिका एवं महिला सशक्तिकरण योजना की प्रवर्तक काजल राजवैद्य ने किया।

संस्था दखल तथा स्थानीय गोरक्षण रोड स्थित छात्रों के रोबोटिक्स प्रशिक्षण केंद्र केआईटीएस (KITS) की ओर से शहर की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की बाजी लगाकर आरोपी को पकड़ने वाले पुलिस कर्मचारी प्रवीण ढगेकर का सम्मान समारोह स्थानीय केआईटीएस (KITS) सभागार में बड़े उत्साह के साथ हाल ही में संपन्न हुआ। इस अवसर पर काजल राजवैद्य ने पुलिस प्रशासन के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।

कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि के रूप में खदान थाना के निरीक्षक मनोज केदारे, रामदास पेठ थाना के निरीक्षक शिरीष खंडारे, दखल के अध्यक्ष प्रदीप गुरुखुद्दे, केआईटीएस (KITS) के प्रबंधकीय संचालक विजय भट्टड़, विदर्भ चेंबर महिला शाखा की दीपाली देशपांडे, डॉ. चंद्रकांत पनपालिया, ठाकुरदास चौधरी, जयप्रकाश पाटिल आदि मान्यवर उपस्थित थे। मान्यवरों की उपस्थिति में रामदास पेठ थाना के अकोला पुलिस कर्मचारी और सत्कारमूर्ति प्रवीण ढगेकर का भावपूर्ण सम्मान किया गया तथा उनके इस कार्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

बढ़ता है पुलिस का मनोबल

इस अवसर पर निरीक्षक मनोज केदारे ने कहा कि सामाजिक संस्थाओं के ऐसे उपक्रम पुलिस प्रशासन को सेवा कार्य में मनोबल प्रदान करते हैं। जनता के दृढ़ समर्थन के कारण ही पुलिस अपना कर्तव्य ठीक से निभा पाती है, इसलिए जनता से अपेक्षा है कि वह पुलिस का हमेशा सहयोग करे, ताकि जिले में कानून और व्यवस्था अच्छी बनी रहे।

इसी प्रकार निरीक्षक शिरीष खंडारे ने भी अपने विचार व्यक्त कर इस आयोजन की प्रशंसा की। अध्यक्षीय मनोगत प्रदीप गुरुखुद्दे ने प्रस्तुत किए और दखल की ओर से कहा गया कि उन्होंने महानगर के अनेक लंबित सामाजिक एवं नागरिक कार्यों को गति दी है और दखल संगठन लगातार पुलिस के साथ ऐसे सेवा कार्यों में सहयोग करता रहेगा।

अटूट रहे कानून व्यवस्था

कार्यक्रम में अनेक उपस्थित नागरिकों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए अकोला जिले में कानून और व्यवस्था अटूट रखने का आह्वान किया। संचालन प्रदीप गुरुखुद्दे ने किया और आभार विजय भट्टड़ ने माना।

इस सम्मान समारोह में बिपिन सुरतकर, राजेश गिरी, अनीता कवडें, महेंद्र काले, राजेश डोगरकर, शरद वानखड़े, अपर्णा तेलंग, सतीश ठाकरे, ऋषिकेश चौधरी, यश शेरकर, सार्थक जोशी, आयुष हिरलकर, आजनेय सोनी, प्रतीक झाडे, वैशाली कराले, भाविका गायकवाड, अंजली कांबले, विशाखा वाघमारे, आकांक्षा चोथे सहित दखल व केआईटीएस (KITS) के पदाधिकारी, कर्मचारी व विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार

ABGH Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 7 पदों पर भर्ती, ₹2.08 लाख तक सैलरी, जानें योग्यता और चयन प्रक्रिया

UP की महिलाओं का कमाल! 5 मिल्क कंपनियों ने 5,716 करोड़ का किया कारोबार, 3.88 लाख महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर

CJP के दीपके ने किसे बताया देश का सबसे बेस्ट PM? इन नेताओं को बताया बेस्ट CM