ओबीसी आरक्षण (सौ. सोशल मीडिया ) 
अकोला

Akola में ओबीसी समाज का अनिश्चितकालीन अनशन शुरू, सरकार ने हैदराबाद गैजेटियर से किया अन्याय

Maharashtra में मराठा आंदोलन ने नई जंग छेड़ दी है। अब OBC समाज ने भी आरक्षण की लड़ाई लड़ने का ठान लिया है।  Bombay High Court की औरंगाबाद बेंच ने कहा है कि मराठा समाज पिछड़ा नहीं है।

अपूर्वा नायक

Akola News In Hindi: महाराष्ट्र में मराठा समाज को आरक्षण दिए जाने के विरोध में ओबीसी समुदाय ने सोमवार से यहां जिलाधिकारी कार्यालय के सामने अनिश्चितकालीन अनशन शुरू कर दिया। इस अनशन में पांच प्रतिनिधि शामिल हैं, और कई प्रमुख नेताओं ने उनका समर्थन किया है।

ओबीसी नेताओं का कहना है कि बॉम्बे हाई कोर्ट की औरंगाबाद खंडपीठ के फैसले के अनुसार मराठा समाज पिछड़ा नहीं है, इसलिए उन्हें आरक्षण देना सही नहीं है। मराठा नेता मनोज जरांगे के आंदोलन के बाद राज्य सरकार ने हैदराबाद गैजेटियर लागू कर मराठा समाज को आरक्षण दिया है, जिसे ओबीसी समाज पर अन्याय माना जा रहा है।

इसी अन्याय का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने के लिए यह उपोषण शुरू किया गया है। अनशन की शुरुआत में, पूर्व विधायक नारायण गव्हाणकर, पूर्व विधायक हरिदास भदे, पूर्व विधायक बलीराम सिरस्कार, प्रा।संतोष हुशे और अन्य नेताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस मौके पर नेताओं ने कहा कि डा बाबासाहब आम्बेडकर ने संविधान में ओबीसी आरक्षण को शामिल किया था, लेकिन 1 सितंबर को राज्य सरकार द्वारा मराठा समाज को हैदराबाद गैजेटियर लागू करने के फैसले से ओबीसी आरक्षण को झटका लगा है।

उन्होंने कहा कि ओबीसी कार्यकर्ता भरत कराड ने इस फैसले के विरोध में आत्महत्या कर ली थी, लेकिन समाज को ऐसा रास्ता नहीं अपनाना चाहिए। नेताओं ने ओबीसी समाज के सभी वर्गों - राजनेताओं, डॉक्टरों, इंजीनियरों, वकीलों, प्रोफेसरों, शिक्षकों, किसानों, कर्मचारियों और छात्रों से इस आंदोलन का समर्थन करने की अपील की है ताकि लोकतांत्रिक तरीके से अपने हक की लड़ाई लड़ी जा सके।

अनशनकर्ताओं में शामिल

सोमवार से शुरू किए गए इस अनिश्चितकालीन अनशन में जनार्दन हिरलकर, शंकर पारेकर, पुष्पा गुलवाडे, राजेश ढोमणे और एड।भाऊसाहब मेडशीकर ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने अनशन शुरू किया है।

आज की ताजा खबर 12 अगस्त LIVE: PM मोदी लॉन्च करेंगे रामनाथ कोविंद की आत्मकथा, मुंबई अग्निकांड में 2 की मौत

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें

Delhi Riots Case: अंकित शर्मा हत्याकांड केस में दिल्ली HC पहुंचे आरोपी, कड़कड़डूमा कोर्ट के फैसले को दी चुनौती

हरियाणा में अक्टूबर से शुरू होगा ‘सुधार उत्सव’, नागरिक देंगे सरकारी व्यवस्था सुधारने के सुझाव

मुंह पर पट्टी, मोबाइल टॉर्च...रांची की सड़कों पर छात्रों का अनोखा प्रदर्शन, निकाला 2 किमी लंबा मौन मार्च