चुनावों का बहिष्कार करने का किया निर्णय (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
अकोला

निंबी गांव के नागरिक करेंगे चुनाव का बहिष्कार, 70 वर्षों से सड़क निर्माण न होने पर नाराजगी

Akola Protest: अकोला के निंबी गाँव के नागरिकों ने 70 वर्षों से सड़क निर्माण न होने पर आगामी चुनावों का बहिष्कार करने का निर्णय लिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से पक्का मार्ग उपलब्ध कराने की मांग की।

आंचल लोखंडे

Akola Protest: बालापुर तालुका के निंबी गांव के नागरिकों ने आगामी सभी चुनावों का सामूहिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। यह कदम उन्होंने पिछले 70 वर्षों से गाँव को जोड़ने वाली सड़क का पक्का निर्माण न होने के विरोध में उठाया है। इस संबंध में जिलाधिकारी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी और जिला पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपी गई है।

शिकायत में उल्लेख किया गया है कि निंबी गाँव से निंबी फाटा तक लगभग ढाई किलोमीटर लंबा कच्चा मार्ग है, जो अकोला से जलगांव जामोद होते हुए मुक्ताईनगर मार्ग से जुड़ता है। स्वतंत्रता के बाद से इस सड़क का डामरीकरण कभी पूरा नहीं हुआ। कभी आधा किलोमीटर तो कभी एक किलोमीटर अधूरा रह गया। जिला परिषद के अधीन होने के बावजूद इस मार्ग की साधारण मरम्मत भी नहीं की गई।

कृषि माल बाजार तक ले जाना कठिन

गांववासियों ने बताया कि इस कारण किसानों को अपना कृषि माल बाजार तक ले जाना कठिन हो गया है और वर्तमान में इस मार्ग पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। प्रशासन की उदासीनता और लापरवाही को ही इस स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है।

बरसात में छात्रों को भारी परेशानी

गांववासियों ने बताया कि इस वर्ष की बरसात में विद्यार्थी लगातार एक महीने तक निंबी की शाला नहीं जा सके। स्थिति इतनी भयावह हो गई कि यह किसी आदिवासी क्षेत्र जैसी प्रतीत होती है। इस मानसिक और शारीरिक कष्ट ने नागरिकों को सामूहिक बहिष्कार का निर्णय लेने पर मजबूर किया। गांववासियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उन्हें पक्का मार्ग उपलब्ध नहीं कराया जाता, तब तक वे किसी भी चुनाव में मतदान नहीं करेंगे। इस शिकायत पर कई गांववासियों के हस्ताक्षर किए गए हैं।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन