नाना पटोले (सौजन्य-सोशल मीडिया) 
अकोला

जनता के गंभीर सवालों पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं, नाना पटोले ने अधिकारियों को लगाई फटकार

Nana Patole: कांग्रेस नेता नाना पटोले अकोला जिले के साकोली संभाग में पंचायत समिति की वार्षिक आमसभा में शामिल हुए। विधायक नाना पटोले ने अधिकारियों को जनता के गंभीर सवालों पर ढिलाई बरतने पर फटकार लगाई।

प्रिया जैस

Akola News: अकोला जिले के साकोली संभाग में पंचायत समिति की वार्षिक आमसभा मंगलमूर्ति सभागृह में हुई। विधायक नाना पटोले ने अधिकारियों को जनता के गंभीर सवालों पर ढिलाई बरतने पर कड़ा रुप अपनाया है। उन्होंने कहा कि, जनता के गंभीर प्रश्नों पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

इस आमसभा में प्रमुख अतिथि के रूप में सांसद डॉ. प्रशांत पडोले, ज़िला परिषद सभापति शीतल राऊत, उप-विभागीय अधिकारी स्वाती देसाई, तहसीलदार निलेश कदम, गट विकास अधिकारी पी. वी. जाधव, पंचायत समिति सभापति ललित हेमणे, उपसभापति करूणा वालोदे सहित अन्य अधिकारी और सदस्य उपस्थित थे। आमसभा में कुल 26 विषयों पर चर्चा हुई।

किसानों और सरपंचों के प्रमुख सवालों में घरकुल और यूरिया खाद की कमी, धान की राशि की लंबित भुगतान, ग्राम पिंडकेपार में गरीबों के घरकुल रद्द होने के कारण शामिल थे। जब अधिकारियों ने संबंधित समस्या के संबंध में दो हफ्ते पहले उठाए गए हफ्तों का हवाला दिया, तो विधायक पटोले ने कड़ा रुख अपनाते हुए अधिकारियों को फटकार लगाई।

किया गया स्वागत

ग्रामसेवक संघ और तहसील सरपंच संघ ने विधायक पटोले का शाल-श्रीफल देकर सत्कार किया। इसके अलावा आदर्श गांव, स्मार्ट ग्राम और संत गाडगेबाबा ग्रामस्वच्छता पुरस्कार से सम्मानित गावों तथा डिजिटल स्मार्ट जिला परिषद के शिक्षकों को भी मान्यता दी गई।

आमसभा में कृषि, स्वास्थ्य, महसूल, शिक्षा, महिला व बाल विकास, समाज कल्याण, पशु चिकित्सा, ग्रामीण जलसिंचन, ग्रामीण विकास, लेखा व वित्त सहित सभी प्रशासनिक विभागों के अधिकारी, ग्रामसेवक, सरपंच, उपसरपंच और पंचायत सदस्य उपस्थित थे। गट विकास अधिकारी जाधव 2025-26 वर्ष के विकास कार्यों की पूरी जानकारी प्रस्तुत की।

क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की BJP में एंट्री! OBC मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में मिली जगह

BJP OBC मोर्चा की नई टीम का ऐलान, किसे मिला कौन सा पद? यहां देखें पूरी लिस्ट

रुपये के आगे ₹ का निशान कैसे आया? जानिए किसने बनाया भारतीय करेंसी का खास प्रतीक और क्या है इसकी कहानी

गालिब की कब्र...लखनऊ का अदब, SCO मीटिंग में पाक मंत्री ने अंग्रेजी से बनाई दूरी; शायरना अंदाज में दिया भाषण

सोना खरीदने से रोका था, अब दाम टूटे तो पीएम मोदी ने याद दिलाई अपनी अपील; जानें कीमतों में गिरावट की असली वजह