अकोला जिले में उत्साह के साथ हुआ नवरात्रि उत्सव (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
अकोला

अकोला जिले में उत्साह के साथ हुआ नवरात्रि उत्सव का शुभारंभ, शहर में 9 दिनों तक रहेगा धार्मिक वातावरण

Akola District: नवरात्रि उत्सव शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो, इसके लिए अकोला जिले भर में पुलिस बंदोबस्त तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है।

आंचल लोखंडे

Akola News: अश्विन शुद्ध प्रतिपदा, सोमवार से शहर सहित पूरे जिले में नवरात्रि उत्सव का शुभारंभ बड़े भक्ति और उत्साह के साथ हुआ। सार्वजनिक दुर्गा उत्सव मंडलों, प्रसिद्ध मंदिरों और घर-घर में विधिवत पूजन के साथ घट स्थापना की गई। इस पावन अवसर पर माता के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले में लगभग दो हजार से अधिक सार्वजनिक दुर्गा उत्सव मंडलों ने घट स्थापना की है। अन्नपूर्णा माता मंदिर, दुर्गा देवी मंदिर, संतोषी माता मंदिर, तुलजाभवानी मंदिर, अंबा देवी मंदिर, बालादेवी मंदिर (बालापुर), रेणुका देवी मंदिर (पातुर), रुद्रायणी देवी मंदिर (चिंचोली रुद्रायणी), चंडिका देवी मंदिर (कुरणखेड), आसरा माता मंदिर (दोनद) जैसे प्रमुख मंदिरों में भी नवरात्रि उत्सव की शुरुआत हुई। मंदिरों को आकर्षक रोशनी और सजावट से सजाया गया है।

जिले भर में पुलिस बंदोबस्त तैनात

नवरात्रि उत्सव शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रूप से संपन्न हो, इसके लिए जिले भर में पुलिस बंदोबस्त तैनात किया गया है। पुलिस प्रशासन हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है ताकि कोई अनुचित घटना न हो। सार्वजनिक मंडलों को आवश्यक अनुमति देने के लिए ‘एक खिड़की योजना’ की व्यवस्था की गई है।

9 दिन धार्मिक अनुष्ठान

नवरात्रि के नौ दिनों में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। मंदिरों में भजन, कीर्तन, प्रवचन और महाप्रसाद की व्यवस्था होती है। कई श्रद्धालु इन दिनों उपवास रखते हैं। कुछ एक समय भोजन करते हैं, तो कुछ केवल दूध और फलाहार पर रहते हैं। इन उपवासों की शुरुआत आज से हो चुकी है।

महिलाओं को भाता है नौ रंगों का उत्सव

नवरात्रि के नौ दिनों में हर दिन का एक विशेष रंग होता है, जिसे महिलाएं अपनी साड़ियों में अपनाती हैं। यह रंगों का उत्सव सामाजिक संस्थाओं, स्कूलों, कॉलेजों और कार्यालयों में कार्यरत महिलाओं द्वारा बड़े उत्साह से मनाया जाता है। आज से अगले नौ दिनों तक यह रंगोत्सव जिले भर में छाया रहेगा। नवरात्रि उत्सव के इन नौ दिनों में जिले में भक्तिभाव, सांस्कृतिक समृद्धि और सामाजिक सहभागिता का सुंदर संगम देखने को मिलेगा।

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज