अकोला मनपा (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया) 
अकोला

अकोला मनपा की नई 4 मंजिला इमारत का डिजाइन तैयार; सरकार से 100 करोड़ मंजूर, 3 साल में पूरा होगा निर्माण

Akola News: अकोला मनपा की नई चार मंजिला प्रशासकीय इमारत का डिजाइन तैयार हो गया है। राज्य सरकार से ₹100 करोड़ का निधि मंजूर होने के बाद आगामी 3 वर्षों में निर्माण पूरा होने की उम्मीद है।

रूपम सिंह

Akola Municipal Corporation New Administrative Building: अकोला महानगरपालिका प्रशासन ने नई प्रशासकीय इमारत के निर्माण की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं। इसके लिए तकनीकी सलाहकार नियुक्त किया गया था, जिसने अब चार मंजिला इमारत का विस्तृत डिजाइन तैयार कर लिया है। इस इमारत में सर्वसाधारण सभा का सभागृह, स्थायी समिति का सभागृह, सभागृह नेता और विपक्षी नेता के लिए अलग-अलग कक्ष, पत्रकारों के लिए विशेष व्यवस्था सहित अनेक सुविधाएं प्रस्तावित हैं।

अग्निशमन विभाग को छोड़कर मनपा के सभी विभाग एक ही भवन में स्थानांतरित किए जाएंगे। मनपा को नजूल शीट नंबर 55, नजुल भूखंड क्रमांक 11-1 में 25,567 वर्ग मीटर भूमि का अग्रिम ताबा अकोला जिलाधिकारी द्वारा दिया गया है। पूर्व महापौर उज्वला देशमुख के कार्यकाल में भवन निर्माण हेतु 10 करोड़ रुपये का निधि मंजूर हुआ था, लेकिन वर्षों  तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका।

अब राज्य सरकार ने 100 करोड़ रुपये का निधि मंजूर कर दिया है, जिससे निर्माण प्रक्रिया - को गति मिलने की संभावना है। डिजाइन की अंतिम मंजूरी सार्वजनिक निर्माण कार्य विभाग द्वारा तैयार किए गए डिजाइन को जल्द ही अकोला महासभा के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। महासभा द्वारा सुझाए गए बदलावों को सम्मिलित कर डिजाइन को अंतिम रूप दिया जाएगा और फिर राज्य सरकार की मंजूरी हेतु भेजा जाएगा। सरकार की स्वीकृति मिलते ही निविदा प्रक्रिया शुरू होगी और निर्माण कार्य का मार्ग प्रशस्त होगा।

3 वर्ष में निर्माण पूर्ण होने की संभावना

यदि राज्य सरकार से डिजाइन को शीघ्र मंजूरी मिलती है और निधि समय पर उपलब्ध होता है, तो निविदा प्रक्रिया तेजी से पूरी की जाएगी। ऐसे में आगामी तीन वर्षों के भीतर नई प्रशासकीय इमारत का निर्माण पूर्ण होने की संभावना है। नई इमारत के निर्माण से मनपा के प्रशासनिक कार्य एक ही स्थान पर संचालित होंगे। इससे नागरिकों को विभिन्न विभागों के लिए अलग-अलग स्थानों पर भटकना नहीं पड़ेगा और उन्हें आधुनिक सुविधाओं से युक्त भवन में त्वरित सेवाएं प्राप्त होंगी।

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप

INDIA Alliance Protest: राहुल-प्रियंका को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, कांग्रेस बोली सब याद रखा जाएगा

दो घंटे की हिरासत के बाद छूटे राहुल और प्रियंका गांधी, आकाशवाणी परिसर से हुई थी गिरफ्तारी

पंजाब CM ऑफिस पर CBI की छापेमारी, भगवंत मान बोले- BJP ने शुरू कर दी चुनावी खेल