मोहसिन शेख मौत- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया) 
अकोला

Akola News: अकोला में शिंदे सेना नेता मोहसिन शेख का निधन, परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

Mohsin Sheikh Death Case:अकोला में शिंदे सेना के अल्पसंख्यक विभाग के जिला प्रमुख मोहसिन शेख की सड़क हादसे के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की।

आंचल लोखंडे

Akola Road Accident: अकोला जिले में शिंदे सेना के अल्पसंख्यक विभाग के जिला प्रमुख मोहसिन शेख की सड़क दुर्घटना में जख्मी होने के बाद उपचार के दौरान शनिवार को नागपुर में मौत हो गयी। 23 जुलाई को नेहरू पार्क क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हुए थे। पहले उनका उपचार अकोला के एक निजी अस्पताल में किया गया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उन्हें नागपुर रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।

मोहसिन शेख के निधन की खबर फैलते ही शिवसेना पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों में शोक की लहर दौड़ गई। मोहसिन शेख के परिजनों ने इस घटना को महज सड़क दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए इसे सुनियोजित हत्या बताया है। उन्होंने मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और निष्पक्ष व गहन जांच की मांग की है।

परिजनों ने दर्ज कराए गंभीर आरोप

इसी मांग को लेकर परिजनों और समर्थकों ने खदान पुलिस थाने के बाहर धरना प्रदर्शन भी किया। परिजनों ने शिवसेना के कुछ वरिष्ठ नेताओं पर भी साजिश रचने का आरोप लगाया है। हालांकि, इन आरोपों पर संबंधित नेताओं की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। आरोपों के बाद यह मामला राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर चर्चा का विषय बन गया है।

2 विशेष टीमें गठित

मामले में खदान पुलिस थाने में अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश और मामले की गहराई से जांच के लिए दो विशेष टीमों का गठन किया है।

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब

जिनेवा में भारत का करारा जवाब, आखिर किस UN रिपोर्ट पर भड़का विदेश मंत्रालय? वैश्विक मंच पर दी सख्त चेतावनी

Indigo Flight 6E231 में बम की धमकी से हड़कंप, बेंगलुरु में सुरक्षित लैंडिंग, जांच में निकली अफवाह