नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
अकोला

नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म: शिक्षक समेत दो के खिलाफ POCSO व BNS के तहत मामला दर्ज

POCSO Case: मलकापुर में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले में शिक्षक समेत दो के खिलाफ POCSO और BNS धाराओं के तहत गंभीर मामला दर्ज। वीडियो वायरल करने का आरोप भी शामिल है।

आंचल लोखंडे

Malkapur Crime News: एक नाबालिग छात्रा का यौन उत्पीड़न, मारपीट, धमकी देने और अश्लील वीडियो की स्क्रीन रिकॉर्डिंग वायरल करने के आरोप में शिक्षक सहित दो के खिलाफ मलकापुर नगर पुलिस स्टेशन में गंभीर मामला दर्ज किया गया है। घटना 28 और 29 अक्टूबर 2025 के बीच की है, जबकि शिकायत 5 दिसंबर को दर्ज हुई।

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने छात्रा को पढ़ाई में मदद और व्यावहारिक परीक्षा में नंबर दिलाने का लालच देकर बुलवाया और उसे एक कमरे में ले जाकर गलत कृत्य किया। इस दौरान वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई गई। विरोध करने पर उसे धमकाया गया कि यदि उसने किसी को बताया तो वीडियो वायरल कर दिया जाएगा और घरवालों को नुकसान पहुँचाया जाएगा। बाद में जब वीडियो वायरल किया गया, तो पीड़िता ने हिम्मत करके अपने परिजनों को पूरी घटना बताई। परिजन तुरंत पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।

दर्ज किए गए अपराध

आरोपियों पर BNS धारा 64(2)(F), 64(2)(M), 115(2), 351(2), 3(5), सहधारा 4 व 6 POCSO एवं IT Act की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

जांच जारी

प्राथमिक जांच अधिकारी पोन. गणेश गिरि के मार्गदर्शन में डिजिटल साक्ष्य, कॉल डिटेल्स और वायरल वीडियो की तकनीकी जांच की जा रही है। पुलिस दोनों आरोपियों की भूमिका गहनता से जांच रही है। पुलिस का कहना है कि यौन शोषण के किसी भी मामले में बिना भय के तुरंत शिकायत दर्ज कराना आवश्यक है, ताकि पीड़ित की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित किया जा सके।

MLC Election Results: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; नागपुर और वाराणसी में फंसा पेच

Cyclone Arnab Update: 150 किमी/घंटा की रफ्तार से चलीं हवाएं, अब इन राज्यों में बारिश की चेतावनी

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन