अघोरी पूजा का मामला (सोर्सः सोशल मीडिया)
अकोला

पैसों की बारिश कराने के नाम पर अघोरी पूजा? अकोला के हेमंत सपकाल की इंदौर में मौत

Aghori Ritual Controversy: अकोला निवासी हेमंत सपकाल की इंदौर में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पैसों की बारिश कराने के नाम पर अघोरी पूजा के दौरान नरबलि दिए जाने का आरोप लगाया है।

आंचल लोखंडे

Highlights:

  • अकोला निवासी हेमंत सपकाल की मध्य प्रदेश के इंदौर में मौत हो गई।

  • परिजनों ने पैसों की बारिश कराने के नाम पर अघोरी पूजा के दौरान नरबलि दिए जाने की आशंका जताई है।

  • 15 नवंबर को हेमंत ने परिजनों को फोन कर अपनी जान खतरे में होने की बात कही थी।

Indore Suspicious Death: स्थानीय निवासी हेमंत सपकाल की मध्य प्रदेश के इंदौर में हुई मौत के मामले में परिजनों ने पैसों की बारिश कराने के नाम पर अघोरी पूजा के दौरान नरबलि दिए जाने का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में सिविल लाइन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

अकोला और इंदौर पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। परिजनों के अनुसार, हेमंत 12 नवंबर को विवेक उर्फ विक्की शिंदे, अजय गायकवाड़ और एक अन्य व्यक्ति के साथ घर से निकला था। उसने अमरावती जाने की बात कही थी।

परिजनों को किया था फोन

15 नवंबर को फोन पर बातचीत के दौरान हेमंत ने परिजनों को बताया कि उसकी जान खतरे में है और उसे मारने की आशंका है। उसने खुद के इंदौर में होने की जानकारी देते हुए बचाने की गुहार लगाई। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। 16 नवंबर को फोन चालू होने पर परिजनों ने संपर्क किया, तो पुलिस ने उन्हें इंदौर के एमजी रोड थाने पहुंचने को कहा। वहां हेमंत की मौत होने की जानकारी मिली।

तांत्रिक के वीडियो भी सामने आए

मामले में विक्की नामक कथित तांत्रिक की अघोरी पूजा के वीडियो सामने आने की जानकारी है। अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के प्रवक्ता पुरुषोत्तम आवारे ने ऐसे चमत्कारों को छलावा बताते हुए मामले की गहन जांच की मांग की है। फिलहाल नरबलि के आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई।

चक्रवात 'अकवान' का ट्रेनों पर भी पड़ा असर, वंदे भारत समेत 39 ट्रेनें अचानक रद्द

चक्रवात Akvan का लैंडफॉल शुरू, अगले 3 घंटे बेहद अहम; ओडिशा-आंध्र तट पर हाई अलर्ट, इंडिगो की उड़ानें प्रभावित

Aaj Ka Mausam: श्रीनगर में पारा -0.2°C पहुंचा; दिल्ली-यूपी में कोहरा और विदर्भ-MP में बारिश का अलर्ट

लतीफ भट को नसीब नहीं हुई गांव की मिट्टी; बौखलाया पाकिस्तान, शहबाज शरीफ ने आतंकी को बताया शहीद

नए साल से पहले सरकार ने BS-6 वाहन मालिकों को दी बड़ी राहत, जानें पुरानी गाड़ियों के मालिकों के लिए क्या बदला