पूर्व मंत्री गुलाबराव गावंडे फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)
अकोला

Akola News: पूर्व मंत्री गुलाबराव गावंडे की हालत स्थिर, ब्रेन सर्जरी के बाद स्वास्थ्य में सुधार

Amravati Hospital: पूर्व खेल मंत्री और वरिष्ठ जननेता गुलाबराव गावंडे की अमरावती में मस्तिष्क की सफल सर्जरी के बाद हालत स्थिर बताई गई है। मस्तिष्क में रक्तस्राव के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।

आंचल लोखंडे

Gulabrao Gawande Health Update: राज्य के पूर्व खेल मंत्री, वरिष्ठ जननेता तथा राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी गुलाबराव गावंडे की स्थिति फिलहाल स्थिर है। अमरावती में मस्तिष्क पर सफल शल्यक्रिया के बाद उनकी हालत में सुधार हो रहा है। वर्तमान में उनका इलाज आईसीयू में चल रहा है और चिकित्सकों ने उन्हें पूरी तरह आराम करने की सलाह दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक, पूर्व खेल मंत्री एवं वरिष्ठ जननेता गुलाबराव गावंडे अमरावती में एक विवाह समारोह में गए हुए थे तभी उन्हें अचानक अस्वस्थता महसूस हुई। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी और तेज सिरदर्द भी हुआ, जिसके बाद उन्हें तुरंत अमरावती के रेनबो इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज़ में भर्ती कराया गया।

सफल ऑपरेशन के बाद स्वास्थ्य बेहतर

अस्पताल में तत्काल सीटी स्कैन करने पर मस्तिष्क में रक्तस्राव का पता चला। स्थिति की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए न्यूरोसर्जन डॉ. स्वरूप गांधी, डॉ. अजिंक्य जामटे और डॉ. श्याम राठी की विशेषज्ञ टीम ने तुरंत शल्यक्रिया करने का निर्णय लिया। लगभग तीन घंटे चली इस जटिल सर्जरी के माध्यम से मस्तिष्क में हुए रक्तस्राव को नियंत्रण में लाया गया।

पंच तत्व में विलीन हुए क्रांतिवीर, नाना पाटेकर का पैतृक गांव में संपन्न हुआ अंतिम संस्कार

मुक्के-लातों से किया हमला! कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच छलका पुलिसकर्मियों का दर्द, सुनाई पूरी आपबीती

भाजपा के नेता हैं मिथुन... पश्चिम बंगाल सरकार में कैबिनेट रैंक मिलने पर आनंद दुबे की प्रतिक्रिया

INDIA Bloc Protest: राजघाट पर विपक्ष का प्रदर्शन, राहुल बोले- मोदी-शाह, ज्ञानेश ने देश को हाइजैक किया

Starlink पर भारत सरकार से भिड़े एलन मस्क, पूछा- क्या अंबानी भारत के असली बॉस हैं?