अकोला न्यूज (सौ. सोशल मीडिया ) 
अकोला

अकोला में जोरों शोरों से हुई गणेशोत्सव की तैयारी, प्रशासन ने की शांति से त्योहार मनाने की अपील

महाराष्ट्र के अकोला जिले में आगामी गणेशोत्सव की तैयारी जोरों से शुरू हो गई है। इसी सिलसिले में अकोला के कुछ मुख्य प्रशासनिक अधिकारी इस बैठक में मौजूद रहें। साथ ही शांति से त्योहार मनाने की अपील की।

अपूर्वा नायक
Akola News : आगामी गणेशोत्सव को लेकर जिले में प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जिलाधिकारी अजीत कुंभार ने गणेशोत्सव को पर्यावरणपूरक और शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि रास्तों की मरम्मत और अन्य आवश्यक सुविधाएं प्राथमिकता के आधार पर पूरी की जाएंगी ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यह बातें उन्होंने नियोजन भवन में आयोजित गणेशोत्सव मंडलों की बैठक में कही।
बैठक में सांसद अनुप धोत्रे, विधायक रणधीर सावरकर, विधायक साजिदखान पठान, विधायक अमोल मिटकरी, विधायक वसंत खंडेलवाल, हरीश आलिमचंदानी, एड. मोतीसिंह मोहता, हाजी मुलाम, सिद्धार्थ शर्मा, पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक, निवासी उपजिलाधिकारी विजय पाटिल सहित अनेक गणेश मंडलों के पदाधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित थे।

जिलाधिकारी कुंभार ने किया आव्हान

बैठक की शुरुआत में विभिन्न मंडलों की ओर से निवेदन और मांगें प्रस्तुत की गईं। जिलाधिकारी कुंभार ने कहा कि विसर्जन मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था, पेयजल, स्वास्थ्य सेवाएं और अन्य सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएंगी। महापालिका और सार्वजनिक निर्माण विभाग को इन कार्यों को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ईद ए मिलाद का पर्व भी गणेशोत्सव के दौरान ही मनाया जाएगा, इसलिए सभी धार्मिक समुदायों को सौहार्द बनाए रखते हुए कानून व्यवस्था का पालन करना चाहिए। पुलिस विभाग को आवश्यक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

क्या बोले अर्जित चांडक

जिला पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक ने कहा है कि जिलाधिकारी ने मंडलों से अपील की कि वे पर्यावरण अनुकूल गतिविधियों को अपनाएं और राज्य सरकार द्वारा आयोजित उत्कृष्ट गणेशोत्सव मंडल स्पर्धा में अधिक से अधिक भाग लें। उन्होंने महावितरण विभाग को निर्देश दिए कि मंडलों से लिए गए डिपॉजिट की राशि समय पर लौटाई जाए।

अनुमति प्रक्रिया में कोई अड़चन नहीं आएगी

पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक ने भी मंडलों से नियमों का पालन करने, ध्वनि की निर्धारित सीमा का ध्यान रखने और प्रशासन को सहयोग देने की अपील की।उन्होंने आश्वासन दिया कि अनुमति प्रक्रिया में कोई अड़चन नहीं आने दी जाएगी। इसी तरह से उन्होंने गणेशोत्सव सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई है।

सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं

विधायक रणधीर सावरकर, विधायक साजिद खान पठान, विधायक अमोल मिटकरी और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। बैठक में सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडलों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग