श्री गणेश घाट का निरीक्षण करते हुए विधायक साजिद खान पठान व अन्य (सौजन्य-नवभारत) 
अकोला

गणपति विसर्जन के बाद निकलेगा ईद मिलादुन्नबी जुलूस, विधायक साजिद पठान ने किया घाटों का निरीक्षण

Akola News: शहर में सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की मिसाल कायम रखते हुए मुस्लिम समाज ने इस वर्ष भी ईद-ए-मिलादुन्नबी की शोभा यात्रा गणेश विसर्जन के तीन दिन बाद निकालने का निर्णय लिया है।

प्रिया जैस

Akola News: अकोला शहर के सभी गणेश घाट स्वच्छ, सुंदर और आध्यात्मिक स्वरूप में तैयार किए जाएं। साथ ही गणेश विसर्जन मार्ग और ईद मिलादुन्नबी जुलूस मार्ग पर पड़े गड्ढों को तुरंत भर दिया जाए जिससे धार्मिक अवसर पर नागरिकों को स्वच्छ और प्रसन्न वातावरण का अनुभव हो। ऐसे निर्देश अकोला पश्चिम के विधायक साजिद खान पठान ने शनिवार को गणेश घाट, विसर्जन मार्ग और ईद मिलादुन्नबी जुलूस मार्ग का निरीक्षण करते समय मनपा अधिकारियों को दिए।

इस अवसर पर मनपा के कार्यकारी अभियंता अजय गुजर, विद्युत विभाग के अधिकारी रविंद्र वाकोडे, स्वच्छता विभाग के संजय खोसे सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे। शहर में गणेशोत्सव की धूम मची हुई है। दस दिनों तक घरों और सार्वजनिक मंडपों में श्रद्धा और भक्ति से गणपति बप्पा की पूजा-अर्चना की जाती है।

विधायक साजिद पठान ने किया घाटों का निरीक्षण

आगामी 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन होगा, जिसके लिए मनपा की ओर से गणेश घाटों की व्यवस्था की जाती है। नागरिक बड़ी श्रद्धा से अपने घर की मूर्तियों का विसर्जन इन गणेश घाटों में करते हैं। इस दौरान घाट स्वच्छ, सुंदर और आकर्षक दिखें, साथ ही विद्युत रोशनी की भी उचित व्यवस्था हो, ऐसे आदेश विधायक साजिद खान पठान ने सिटी कोतवाली श्रीगणेश घाट और हरिहर पेठ श्रीगणेश घाट का निरीक्षण करते समय दिए।

उन्होंने विसर्जन मार्ग पर पड़े गड्ढों को तुरंत भरने के निर्देश भी संबंधित विभाग को दिए। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत वानखडे, जावेद जकारिया, कपिल रावदेव, पराग कांबले, रवी शिंदे, आकाश कवडे, अंकुश तायडे, अभिजित तवर, गणेश कलसकर, विजय जामनिक, अथर्व राऊत, अथर्व ढोरे, विनोद मराठे, विशाल पाचपोर, बाबू दौंड, बंटी भोंडे, सिद्धार्थ शिरसाट, एड. ओम खंडारे, फिरोज गवली, सैय्यद शहजाद सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ईद मिलादुन्नबी जुलूस मार्ग का निरीक्षण

शनिवार सुबह निरीक्षण के दौरान विधायक साजिद खान पठान ने बताया कि इसी मार्ग से 9 सितंबर को ईद मिलादुन्नबी का जुलूस भी निकलेगा। मार्ग पर कई जगह दरारें और गड्ढे पाए गए, जिन्हें तुरंत दुरुस्त करने के आदेश उन्होंने अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही पूरे मार्ग की साफ-सफाई और विद्युत रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

सभी त्यौहार राष्ट्रीय एकता की भावना बढ़ाते हैं

इस अवसर पर विधायक साजिद खान पठान ने बातचीत के दौरान कहा कि, गणेशोत्सव, ईद आदि सभी त्यौहार हमारी सांस्कृतिक, धार्मिक, परंपरा का जतन करते हैं और राष्ट्रीय एकता की भावना को और भी मजबूत करते हैं।

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर

भारत-पाक सीमा के पास बड़ी साजिश नाकाम, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की थी कोशिश, जांच में जुटी पुलिस