अमृत भारत ट्रेन की बुकिंग प्रारंभ (सौजन्यः सोशल मीडिया) 
अकोला

अमृत भारत ट्रेन की बुकिंग प्रारंभ, अब सप्ताह में चलेगी सिर्फ 3 दिन चलेगी

Udhna Brahmapur Train: उधना-ब्रह्मपुर अमृत भारत एक्सप्रेस की बुकिंग शुरू हो गई है। भारतीय रेलवे ने ट्रेन की आवृत्ति बढ़ाकर सप्ताह में 3 दिन कर दी है। जानें समय-सारणी, रूट व यात्रा सुविधाओं की जानकारी।

आंचल लोखंडे

Akola News: भारतीय रेलवे की महत्वाकांक्षी योजना 'अमृत भारत एक्सप्रेस' के अंतर्गत लंबी दूरी की यात्रा को अधिक आरामदायक, सुरक्षित और किफायती बनाने के उद्देश्य से उधना-ब्रह्मपुर-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 19021/19022) की आवृत्ति सप्ताह में एक दिन से बढ़ाकर अब सप्ताह में तीन दिन कर दी गई है और अब इसकी बुकिंग भी प्रारंभ हो गयी है।

गाड़ी संख्या 19021 उधना-ब्रह्मपुर अमृत भारत एक्सप्रेस 19 नवंबर 2025 से प्रत्येक रविवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह 07:10 बजे उधना से रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 13:55 बजे ब्रह्मपुर पहुंचेगी। वहीं, गाड़ी संख्या 19022 ब्रह्मपुर-उधना अमृत भारत एक्सप्रेस 20 नवंबर 2025 से प्रत्येक सोमवार, गुरुवार और शनिवार को रात 23:45 बजे ब्रह्मपुर से रवाना होगी और तीसरे दिन सुबह 08:45 बजे उधना पहुंचेगी।

ट्रेन का मार्ग इन प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरता है

इस ट्रेन का मार्ग कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरता है, जिनमें बारडोली, व्यारा, नवापुर, नंदुरबार, दोंडाइचा, सिंदखेडा, अमलनेर, धारनगांव, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, अकोला, बडनेरा, वर्धा, नागपुर, गोंदिया, दुर्ग, रायपुर, महासमुद, खरियार रोड, कांटाबांजी, टिटलागढ़, केसिंगा, मुनिगुड़ा, रायगढ़ा, पार्वतीपुरम, बोब्बिली, विजयनगरम, श्रीकाकुलम रोड और पलासा शामिल हैं।

रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट

इस ट्रेन में स्लीपर श्रेणी और सामान्य द्वितीय श्रेणी के कोच उपलब्ध हैं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अधिक जानकारी के लिए भारतीय रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट (http://www।enquiry।indian- rail।gov।in) पर जाएं।

आपका धर्म पारसी है,अन्य धर्मों पर टिप्पणी करने का हक नहीं, राहुल गांधी पर सांसद निशिकांत दुबे का जुबानी हमला

मनुस्मृति पर राहुल गांधी का वार, निशिकांत दुबे ने किया पलटवार; फिर चर्चा में आया आंबेडकर का विरोध

Weather Update: कई राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल, दिल्ली से MP-बिहार तक IMD का बारिश अलर्ट

Weather Update: देश भर में बारिश से हाहाकार! गुरुग्राम में हालात बेकाबू, 12 राज्यों में IMD का अलर्ट

आंध्र शराब परिवहन घोटाले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व विधायक करुमुरी वेंकट नागेश्वर राव गिरफ्तार