Akola Solar Plant:अकोला जिला (सोर्सः सोशल मीडिया) 
अकोला

अंबाशी में 9 मेगावाट सौर ऊर्जा प्रकल्प शुरू, 36 हजार से अधिक किसानों को बिजली का लाभ

Akola Solar Plant: अकोला जिले के अंबाशी गांव में मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना 2.0 के तहत 9 मेगावाट ऊर्जा प्रकल्प शुरू हुआ है, जिससे 36 हजार से अधिक किसानों को दिन में स्थायी बिजली आपूर्ति होगी।

आंचल लोखंडे

Ambashi Solar Power Project: मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी योजना 2.0 के अंतर्गत पातुर तहसील के अंबाशी गांव में स्थापित 9 मेगावाट क्षमता का सौर ऊर्जा प्रकल्प अब कार्यान्वित कर दिया गया है। इस प्रकल्प के माध्यम से 33 केवी आलेगांव उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले किसानों को दिन में बिजली आपूर्ति शुरू हो गई है।

इस सौर प्रकल्प से उपकेंद्र क्षेत्र के लगभग 1,008 किसानों को सीधे लाभ मिल रहा है। वहीं, जिले में अब तक कुल 29 सौर ऊर्जा प्रकल्पों से 123 मेगावाट बिजली उत्पादन शुरू हो चुका है, जिससे सीधे तौर पर 36,202 किसानों को बिजली आपूर्ति का लाभ मिल रहा है।

कुल 212 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य

रात की बिजली पर निर्भरता समाप्त होने और दिन में नियमित, स्थायी बिजली उपलब्ध होने से किसानों में संतोष का माहौल है। सरकार और महावितरण की इस महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत जिले के 44 उपकेंद्रों के लिए कुल 212 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है और एक के बाद एक सौर प्रकल्प कार्यान्वित किए जा रहे हैं।

अंबाशी सौर ऊर्जा प्रकल्प को मेघा इंजीनियरिंग कंपनी द्वारा 45 एकड़ भूमि पर स्थापित किया गया है। यहां उत्पादित बिजली को 33 केवी लाइन के माध्यम से आलेगांव उपकेंद्र से जोड़ा गया है।

कृषि उत्पादन में वृद्धि होने की उम्मीद

मुख्य अभियंता राजेश नाइक के मार्गदर्शन और अधीक्षक अभियंता प्रतिक्षा शंभरकर की पहल से जिले में सौर ऊर्जा प्रकल्पों का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रकल्प पूर्ण होते ही उन्हें तुरंत कार्यान्वित कर किसानों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। अब तक जिले के 36 हजार से अधिक किसानों को रात की बिजली से राहत मिल चुकी है। दिन में सतत और स्थायी बिजली उपलब्ध होने से खेती के कार्यों में तेजी आएगी और कृषि उत्पादन में वृद्धि होने की उम्मीद है।

चांद पर साथ चलेगा भारत, अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर का बड़ा बयान, बोले- NASA ने ISRO को दिया मून बेस का न्योता

Delhi Building Collapse Live: दिल्ली हाई कोर्ट पहुंचा मामला, आज होगी सुनवाई; 6 की मौत, रेस्क्यू जारी

काली टी-शर्ट पहनकर विधानसभा पहुंचे KTR, पुलिस ने बाहर ही हिरासत में लिया; BRS ने दिया राहुल गांधी का उदाहरण

केजरीवाल ने क्यों नहीं कराई बिल्डिंग की जांच? सत्य निकेतन हादसे पर दिलीप घोष का पलटवार, CM रेखा का किया बचाव

सत्य निकेतन हादसा: एक्शन में दिल्ली पुलिस, फरार हरिराम बंसल के खिलाफ जारी किया लुकआउट नोटिस, कई जगह मारे छापे