विद्यार्थियों के लिए हुआ 24 घंटे का अनोखा गणित यज्ञ, विषय के भय को दूर करना ही उद्देश्य

Math Yajna: अकोला के अमृत कलश विद्यालय और ज्ञान दर्पण इंग्लिश स्कूल ने 3-4 जनवरी 2026 को आयोजित 24 घंटे के गणित यज्ञ का आयोजन किया।
Math Yajna
Math Yajna:अकोला (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Akola Education News: नए खेतान नगर, कौलखेड स्थित अमृत कलश विद्यालय और ज्ञान दर्पण इंग्लिश स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार, 3 जनवरी 2026, सुबह 8 बजे से रविवार, 4 जनवरी 2026, सुबह 8 बजे तक 24 घंटे का गणित यज्ञ आयोजित किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों में गणित विषय के प्रति भय को दूर करना और उनका आत्मविश्वास बढ़ाना था।

इस अनोखे उपक्रम में गणित को सरल, रोचक और विद्यार्थी केंद्रित पद्धति से सिखाया गया। यह गणित यज्ञ पारंपरिक यज्ञ से भिन्न था, क्योंकि इसमें वास्तविक अग्नि प्रज्वलित करने के बजाय प्रतीकात्मक यज्ञकुंड तैयार किया गया था। विद्यार्थियों ने गणितीय सूत्र, प्रमेय और संकल्पनाओं को याद करके छोटी-छोटी चिट्ठियां बनाई और उन्हें बिना देखे पाठ कर यज्ञकुंड में आहुति दी। इस प्रकार, उन्होंने गणितीय ज्ञान को आत्मसात किया।

विद्यार्थियों का उत्साह

24 घंटे चले इस यज्ञ में दसवीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रत्येक विद्यार्थी को सूत्रों का पाठ, समझ और आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत करने का अवसर मिला। इससे गणित को कठिन समझने की मानसिकता बदलकर यह दृष्टिकोण विद्यार्थियों में विकसित हुआ कि गणित सहज और समझने योग्य है। इस उपक्रम से विद्यार्थियों की स्मरणशक्ति, एकाग्रता, गति और अचूकता में वृद्धि हुई। शिक्षकों ने उचित मार्गदर्शन दिया और अभिभावकों ने भी इस प्रयास की सराहना की।

गणित यज्ञ को मिला प्रोत्साहन

इस आयोजन में जिला प्रमुख प्रशिक्षक और पातुर केंद्र प्रमुख गोपाल सुरे, जिला परिषद माध्यमिक अकोला के उपशिक्षणाधिकारी प्रमोद टेकाडे सहित कई विद्यालयों के शिक्षक और मुख्याध्यापक उपस्थित रहे। गोपाल सुरे ने उदाहरणों के माध्यम से विद्यार्थियों को समझाया कि गणित तनाव का विषय नहीं, बल्कि संख्याओं का जादू है।

इस गणित यज्ञ का संकल्पना विद्यालय की मुख्याध्यापिका पल्लवी कुलकर्णी की थी। मार्गदर्शन संजय कुलकर्णी और अनीता कुलकर्णी ने दिया, जबकि गणित शिक्षक गणेश निवने, पल्लवी मोकले, राजनकर और अंकुश गावंडे ने अथक परिश्रम किया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com