अकोट स्विमिंग पूल हादसा (सोर्सः सोशल मीडिया)
अकोला

दोस्तों के साथ स्विमिंग पूल गया था, अकोट में स्विमिंग पूल में डूबने से 18 वर्षीय छात्र की मौत

Akot Student Death:अकोट के पुराने बोर्डी रोड स्थित अधिराज स्विमिंग पूल में तैरने गए 18 वर्षीय छात्र की डूबने से मौत हो गई। पूल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

आंचल लोखंडे

Akot Swimming Pool Accident: अकोट शहर से करीब 1 कि.मी. दूर पुराने बोर्डी रोड स्थित अधिराज स्विमिंग पूल में तैरने गए 18 वर्षीय छात्र की पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना 18 सितंबर की दोपहर की है। मृतक की पहचान सोमवार वेस, अकोट निवासी स्पंदन खाजवणे के रूप में हुई है। दोस्तों के साथ तैरने गए स्पंदन के अचानक पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार और रिश्तेदारों में शोक की लहर फैल गई।

जानकारी के अनुसार, स्पंदन कुछ दोस्तों के साथ पुराने बोर्डी रोड स्थित अधिराज स्विमिंग पूल में तैरने गया था। तैरते समय वह अचानक पानी में डूब गया। दोस्तों ने उसे तत्काल अकोट ग्रामीण अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

अकोट के अधिराज स्विमिंग पूल में हादसा

सूचना मिलते ही परिजन और रिश्तेदार अस्पताल पहुंचे। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर अकोट शहर पुलिस थाने के थानेदार किशोर जुनघरे और पीएसआई गोपाल खरे ने घटना स्थल का दौरा कर जानकारी ली। स्पंदन की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। हादसे के बाद अधिराज स्विमिंग पूल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

घटना के समय पूल में प्रशिक्षक या प्रशिक्षित लाइफगार्ड मौजूद था या नहीं, इसकी जानकारी अभी आधिकारिक रूप से सामने नहीं आई है। इसके अलावा पूल संचालन के लिए आवश्यक अनुमति, क्रीड़ा संचालनालय के नियमों का पालन तथा अन्य प्रशासनिक औपचारिकताएं पूरी की गई थीं या नहीं, इसकी भी जांच की मांग उठ रही है।

ABVP ने DUSU चुनाव में लहराया परचम, जीत के बाद यश डबास की पहली प्रतिक्रिया, बोले- हमारे साथ हैं Gen Z

DUSU Election Result 2026 LIVE: DUSU में अध्यक्ष पद पर ABVP की जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट

भूटान में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई तीव्रता

तेलंगाना में फिर छाया बिहारी DNA का मुद्दा, रेवंत रेड्डी ने KCR पर बोला हमला, कहा- बाहर से आकर लूट रहे हैं

DUSU चुनाव में ABVP का दबदबा, 4 में से 3 पदों पर जीत, यश डबास बने DU के प्रेसिडेंट