Akola Ward 12 Election:अकोला के प्रभाग 12-डी (सोर्सः सोशल मीडिया) 
अकोला

प्रभाग की जनता की सेवा के लिए हमेशा उपलब्ध, क्षेत्र की समस्याओं को हल करने को प्राथमिकता: परमार

Akola Ward 12 Election: अकोला के प्रभाग 12-डी से कांग्रेस उम्मीदवार विजय परमार ने साफ-सफाई, पेयजल, आवास, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण सहित सभी स्थानीय समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया है।

आंचल लोखंडे

Akola Municipal Election Candidate: प्रभाग क्रमांक 12 की सभी समस्याओं को हल करने के लिए मैं हमेशा आवाज बुलंद करूंगा और प्रभाग की जनता की सेवा के लिए सदैव उपलब्ध रहूंगा। मेरा मोबाइल फोन जनसामान्य के लिए 24 घंटे चालू रहेगा। यह विचार प्रभाग क्र. 12-डी से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार विजय परमार ने बातचीत के दौरान व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि प्रभाग में कई ऐसी समस्याएं हैं, जिन्हें पिछले अनेक वर्षों से हल नहीं किया जा सका है, जिसके कारण आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आने वाले समय में प्रभाग की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रभाग से सटकर बहने वाली मोर्ना नदी की सफाई और सौंदर्यीकरण को प्राथमिकता दी जाएगी। अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्य नहीं हो सका है।

साफ-सफाई पर विशेष ध्यान

नदी के किनारे ऐसा सौंदर्यीकरण किया जाएगा कि लोग उसे देखने आएंगे। पूरे प्रभाग को गंदगी से मुक्त करने का संकल्प लिया गया है। लोगों को 24 घंटे शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। कचरा उठाने के लिए कचरा घंटा गाड़ी नि:शुल्क उपलब्ध कराई जाएगी।

टैक्स लादा नहीं जाएगा

प्रभाग में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को नियमानुसार घर उपलब्ध कराए जाएंगे। पिछले कुछ वर्षों में इस योजना का लाभ प्रभाग के लोगों को लगभग नहीं मिल पाया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियमानुसार ही हाउस टैक्स लिया जाएगा और आम नागरिकों पर किसी भी प्रकार का अतिरिक्त टैक्स नहीं लादा जाएगा। इससे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि प्रभाग के लोग जैसे ही आवाज देंगे, वे तुरंत समस्याओं के समाधान के लिए तैयार रहेंगे। मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ पानी, समुचित प्रकाश व्यवस्था, रोजगार, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण व सुरक्षा तथा स्वच्छ और निरोगी प्रभाग के निर्माण के लिए वे पूरी तरह कटिबद्ध रहेंगे।

शालाओं की स्थिति सुधारी जाएगी

मनपा की शालाओं की स्थिति वर्तमान में बेहद खराब है। इन्हें पूरी तरह सुधारने का प्रयास किया जाएगा। मनपा शालाओं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार आवाज उठाई जाएगी, क्योंकि शिक्षा का स्तर सुधारना अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि प्रभाग में अब तक जो कार्य अधूरे हैं और जो समस्याएं शेष हैं, उन्हें पूरी तरह हल किया जाएगा। इस कार्य में कांग्रेस के अकोला पश्चिम के विधायक साजिद खान पठान का पूरा सहयोग मिल रहा है। साथ ही कांग्रेस नेता बबन चौधरी, प्रकाश तायड़े, डॉ. प्रशांत वानखड़े, रमाकांत खेतान, विजय तिवारी, प्रदीप वखारिया, कपिल रावदेव सहित सभी नेताओं का समर्थन प्राप्त है।

CJP Protest: प्रिवेंटिव कस्टडी में अभिजीत दिपके, आशुतोष रांका और सौरव दास, आज मजिस्ट्रेट के सामने पेशी

Weather Today: मानसून की वापसी तेज, अंडमान-निकोबार में भारी बारिश के आसार, तटीय इलाकों में उमस बढ़ेंगी

पेपर लीक अब एक रोग बन गया है, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी का बड़ा बयान, इसे रोकने सरकारें उठा रही बड़े कदम

NIA ने फ्लाईदुबई घटना की जांच के लिए केस दर्ज किया, ओमानी को-पायलट को बनाया गया आरोपी

आज फिर सुबह 10 बजे जंतर-मंतर लौटेगा CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन