अमृत भारत एक्सप्रेस (सोर्स: सोशल मीडिया) 
अकोला

अब सप्ताह में 3 दिन चलेगी उधना-ब्रह्मपुर अमृत भारत एक्सप्रेस, यात्रियों को मिलेगी राहत

Akola Train News: अकोला के यात्रियों को बड़ी रेल सौगात मिली है। उधना–ब्रह्मपुर अमृत भारत एक्सप्रेस को साप्ताहिक से बढ़ाकर अब सप्ताह में तीन दिन चलाने की मंजूरी मिली है।

आकाश मसने

Udhna-Brahmapur Amrit Bharat Express Update: पश्चिम विदर्भ और मराठवाड़ा के रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। अब उधना-ब्रह्मपुर अमृत भारत एक्सप्रेस की सेवा को साप्ताहिक से बढ़ाकर त्रि-यात्रिक किया गया है। सांसद अनूप धोत्रे ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए बताया कि यह निर्णय क्षेत्रीय विकास को गति देने और यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से लिया गया है।

रेलवे बोर्ड ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसके अनुसार ट्रेन संख्या 19021 अब रविवार, बुधवार और शुक्रवार को उधना से सुबह 07:10 बजे रवाना होगी और अकोला में 15:28 बजे पहुंचेगी। फिर अगले दिन यह ट्रेन ब्रह्मपुर के लिए 13:55 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं, ट्रेन संख्या 19022 ब्रह्मपुर से सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को रात 23:45 बजे रवाना होकर दूसरे दिन अकोला में 23:10 बजे पहुंचेगी और तीसरे दिन सुबह 08:45 बजे उधना के लिए रवाना होगी।

नागपुर अकोला समेत इन जगहों पर रूकेगी ट्रेन

इस ट्रेन का प्रमुख ठहराव उधना, बारडोली, व्यारा, नवापुर, नंदुरबार, जलगांव, भुसावल, मलकापुर, अकोला, नागपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, महासमुंद, रायगड़ा, ब्रह्मपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर होगा।

यात्रियों की सुविधा के लिए इसमें आधुनिक एलएचबी कोच, आरामदायक सीटें, पेंट्री कार, ई-केटरिंग सेवा और ऊर्जा-कुशल तकनीक जैसी विशेषताएं उपलब्ध होंगी। यह ट्रेन ओडिशा और गुजरात के बीच सीधी और सुविधाजनक यात्रा प्रदान करेगी, जिससे यात्रियों को समय और सुविधा की दृष्टि से बड़ा लाभ मिलेगा। इस नई रेल सेवा से अकोला और आसपास के क्षेत्रों में रेल यातायात की सुविधाओं में वृद्धि होगी और यह पश्चिम विदर्भ तथा मराठवाड़ा के विकास को और गति देगी।

27 सितंबर को हुई थी शुरुआत

बता दें कि ब्रह्मपुर से उधना के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन सेवा की शुरुआत 27 सितंबर को हुई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्रह्मपुर से हरी झंडी दिखाकर एक्सप्रेस का उद्घाटन किया था। नागपुर और विदर्भ से गुजरने वाली दूसरी अमृत भारत एक्सप्रेस मिलने पर मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि इस नई रेल सुविधा का सीधा लाभ नागपुर, वर्धा समेत विदर्भ के यात्रियों को मिलेगा। उन्होंने इसे विदर्भ के विकास को गति देने वाली ऐतिहासिक पहल बताया है।

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज