स्कूल स्टूडेंटन्स प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स - सोशल मिडिया)  
अकोला

प्रवेश प्रक्रिया के बीच प्रमाणपत्रों के लिए बढ़ी भागदौड़, सेतु केंद्रों पर लंबी कतारें

College Admission Akola: दसवीं और बारहवीं के नतीजे आने के बाद अकोला में एडमिशन की रेस शुरू हो गई है। जरूरी दस्तावेज बनवाने के लिए सेतु केंद्रों पर भारी भीड़ है।

केतकी मोडक

Akola Setu Center Rush: दसवीं, बारहवीं और स्नातक परीक्षाओं के परिणाम घोषित होने के बाद विभिन्न शैक्षणिक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया तेज हो गई है। ग्यारहवीं, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, फार्मेसी, इंजीनियरिंग, कृषि, मेडिकल तथा विश्वविद्यालय स्तर के स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवश्यक प्रमाणपत्र और दस्तावेज प्राप्त करने हेतु विद्यार्थियों एवं अभिभावकों की भागदौड़ शुरू हो गई है।

अकोला जिले के सेतु सुविधा केंद्रों और महा ई-सेवा केंद्रों पर इन दिनों भारी भीड़ देखने को मिल रही है। लगातार बढ़ रहे आवेदनों के कारण विद्यार्थियों और पालकों को यह चिंता सताने लगी है कि प्रवेश प्रक्रिया की समय सीमा से पहले उन्हें आवश्यक प्रमाणपत्र समय पर मिल पाएंगे या नहीं। वहीं दूसरी ओर बढ़ी हुई दरों का अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पालकों पर पड़ रहा है।

माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा फरवरी-मार्च में हुई दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं के परिणाम जारी होने के बाद उच्च शिक्षा में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। विभिन्न प्रवेश प्राधिकरणों की ओर से आवश्यक दस्तावेजों की सूची जारी की गई है।

हर दिन हजारों आवेदन, केंद्रों पर बढ़ा दबाव

अकोला जिले में प्रत्येक तहसील कार्यालय में एक सेतु सुविधा केंद्र कार्यरत है, जबकि महा ई-सेवा केंद्रों की संख्या 100 से अधिक है। एक सेतु सुविधा केंद्र में प्रतिदिन लगभग 200 आवेदन प्राप्त हो रहे हैं। इसके अलावा महा ई-सेवा केंद्रों पर भी बड़ी संख्या में आवेदन जमा किए जा रहे हैं, जिससे संबंधित व्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव बढ़ गया है।

बढ़े शुल्क से पालकों पर पड़ रहा अतिरिक्त बोझ

  • प्रमाणपत्रों से संबंधित सेवाओं के शुल्क में भी वृद्धि हुई है। सामान्य शपथ पत्र, आय प्रमाणपत्र, वंशावली शपथ पत्र, आयु व अधिवास प्रमाणपत्र, वारिस प्रमाणपत्र, नॉन क्रीमी लेयर प्रमाणपत्र तथा जाति प्रमाणपत्र के शुल्क पहले 34 रुपये थे, जो बढ़कर 69 रुपये तक पहुंच गए है।
  • वहीं नॉन क्रीमी लेयर प्रमाणपत्र के शपथ पत्र का शुल्क 58 रुपये से बढ़कर 69 रुपये तथा जाति प्रमाणपत्र शपथ पत्र सहित 58 रु। से बढ़कर 128 रु। तक हो गया है, नॉन क्रीमी लेयर नवीनीकरण प्रमाणपत्र के शुल्क में भी वृद्धि की गई है।

प्रवेश वर्मा मंत्री हैं या गुंडे? हुसैन दलवई का पीएम मोदी से सवाल, क्या मंत्री को बर्खास्त करेगी भाजपा?

ज्ञानेश कुमार तो जाएंगे...बेला एस्टेट में 729 में से बचा महज 1 वोटर, चुनाव आयोग पर भड़के राहुल गांधी

ट्रैफिक चालान नहीं भरा तो क्या कटेगी बिजली? सुप्रीम कोर्ट ने दिया ये सुझाव

Fatehpur House Collapse: संदिग्ध सिलेंडर ब्लास्ट के बाद दो मंजिला मकान ढहा, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

मास्को में गरजे प्रो. धीरज सिंह: बोले- वैश्विक शासन को दिशा दिखा रहा है भारतीय लोकतंत्र और नागरिक समाज