Son Killed Mother (सोर्सःएआय जनरेटेड फोटो-सोशल मीडिया) 
अकोला

अकोला में कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या, 3 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

Mother Murder Case: अकोला जिले के बार्शीटाकली तहसील स्थित विझोरा गांव में एक युवक द्वारा अपनी मां की हत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। मृतका की पहचान रंजना पांडे के रूप में हुई है।

महाराष्ट्र डेस्क

Akola Crime News: अकोला जिले की बार्शीटाकली तहसील के अंतर्गत विझोरा गांव में एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहां एक युवक पर अपनी ही जन्मदाता मां की हत्या करने का आरोप है। शनिवार को हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में खलबली मची है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वारदात के मात्र तीन घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक महिला की पहचान रंजना पांडे के रूप में हुई है, जबकि गिरफ्तार आरोपी उनका पुत्र सागर पांडे है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सागर शराब का आदी था और घर में अक्सर विवाद की स्थिति बनी रहती थी।

आरोपी ने गला दबाकर अपनी मां की हत्या कर दी है। पुलिस को संदेह है कि घरेलू विवाद के चलते ही यह गंभीर घटना हुई होगी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी फरार होकर रेल मार्ग से अहमदाबाद जाने की तैयारी में है। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी।

विशेष पुलिस दल किए गए सक्रिय

आरोपी की तलाश के लिए स्थानीय अपराध शाखा एलसीबी की तीन विशेष टीमें गठित की गईं। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड तथा संभावित मार्गों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई। पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचना तंत्र का उपयोग करते हुए आरोपी की गतिविधियों पर नजर रखी।

टावर चौक से दबोचा गया आरोपी

लगातार की गई तलाश के दौरान पुलिस ने घटना के लगभग तीन घंटे बाद आरोपी सागर पांडे को अकोला के टावर चौक क्षेत्र से हिरासत में ले लिया। आरोपी फरार होने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की सतर्कता के कारण वह बच नहीं सका। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के प्रमुख पुलिस निरीक्षक शंकर शेलके और उनकी टीम ने अंजाम दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

अरुणाचल में चीनी सैनिकों से टकराव पर सियासत तेज, खरगे बोले- संसद में जवाब दें PM मोदी

लंबी उम्र जिएं अमित शाह ताकि अपने गलत कर्मों की... तुषार गांधी ने गृह मंत्री को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

MLC Election 2026 LIVE: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

भारत के शौर्य कमांडो कौन हैं? जो अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों का कर रहे सामना

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?