राज्य सफाई कर्मचारी आयोग की बैठक सोर्स: सोशल मीडिया
अकोला

शेरसिंग डागौर का अधिकारियों को निर्देश, सफाई कर्मचारियों को आवास, स्वास्थ्य और सुरक्षा में मिले प्राथमिकता

Instructions To Prioritize Sanitation Workers: शेरसिंग डागौर ने अधिकारियों को दिया निर्देश देते हुए कहा कर्मचारियों तथा मृत कर्मचारियों के वारिसों को आवास उपलब्ध कराने में प्राथमिकता दी जाए।

मो. अनवारुल खान

Hihglights

  • शेरसिंग डागौर ने दिया अधिकारियों को दिया निर्देश

  • सफाई कर्मचारियों की भी जाए स्वास्थ्य जांच

  • सफाई कर्मचारियों छुट्टियों के अधिकार से वंचित न रखें

  • डा. बाबासाहब आंबेडकर श्रम साफल्य आवास योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाएगा

Instruction To Prioritize Sanitation Workers Akola: अकोला शहर की स्वच्छता और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने में सफाई कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। समाज के स्वास्थ्य की देखभाल करने वाले इन कर्मचारियों के आवास, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े सवालों पर प्रशासन संवेदनशीलता से ध्यान दे।

उनके जीवनस्तर में सुधार के लिए सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करे। यह निर्देश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष शेरसिंग डागौर ने दिए।

जिलाधिकारी कार्यालय के सभागृह में सफाई कर्मचारियों की हुई बैठक

शुक्रवार को जिलाधिकारी कार्यालय के सभागृह में सफाई कर्मचारियों की समस्याओं और प्रलंबित मुद्दों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान जिलाधिकारी वर्षों मीना, अतिरिक्त जिलाधिकारी ज्योति कदम, निवासी उपजिलाधिकारी गजेंद्र मालठाने, जिला शल्य चिकित्सक डा. आरती कुलवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और सफाई कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

शेरसिंग डागोर ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को स्थायी और स्वयं के स्वामित्व वाला आवास उपलब्ध कराने के लिए डा. बाबासाहब आंबेडकर श्रम साफल्य आवास योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए।

सफाई कर्मचारियों की भी जाए स्वास्थ्य जांच

सेवा के 25 वर्ष पूरे कर चुके पात्र सफाई कर्मचारियों तथा मृत कर्मचारियों के वारिसों को आवास उपलब्ध कराने में प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कर्मचारियों को काम के दौरान सुरक्षा के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई किट), सुरक्षा वख और सफाई की आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही, सभी कर्मचारियों की नियमित और व्यापक स्वास्थ्य जांच कराने तथा आयुष्मान भारत कार्ड बनवाकर उन्हें कैशलेस उपचार की सुविधा दिलाने पर जोर दिया।

सफाई कर्मचारियों छुट्टियों के अधिकार से वंचित न रखें

शेरसिग डागोर ने कहा कि सफाई कर्मचारियों को भी नियमानुसार छुट्टियों का अधिकार है। उन्हें इन सुविधाओं से वंचित नहीं रखा जाना चाहिए, कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए उपलब्ध सरकारी योजनाओं की जानकारी देने हेतु विशेष शिविर आयोजित किए जाएं। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय से समस्याओं का निराकारण कर कर्मचारियों को सम्मानजनक जीवन के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

पंजाब में आतंकी साजिश नाकाम, ISI समर्थित KCF मॉड्यूल के 2 सदस्य गिरफ्तार; 4 हैंड ग्रेनेड बरामद

Delimitation Bill Live: स्टालिन के आवास पहुंचे INDIA गठबंधन के नेता, खरगे-राहुल और सोनिया भी मौजूद

Kal Ka Mausam: 30 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया मौसम का अलर्ट

अग्निवीरों के लिए खुशखबरी! शादी की मिलेगी छूट, 6 साल की सेवा का मौका; फाइनल रिजल्ट भी जारी

शरद पवार को NDA जॉइन करने का खुला ऑफर! शिंदे गुट के बड़े नेता बोले- स्वागत है, सरकार को होगा फायदा