छापेमारी में शामिल अधिकारी व कर्मचारी (सौजन्य-नवभारत) 
अकोला

Akola News: एक और अवैध साहूकार पर छापा, महाराष्ट्र साहूकारी अधिनियम के तहत बड़ी कार्रवाई

Akola Latest News: अकोला में अवैध साहूकारों की पड़ताल कर छापेमारी का दौर जारी है। इस दौरान जिला उपनिबंधक कार्यालय द्वारा एक और अवैध साहूकार के घर छापा मारा है।

प्रिया जैस

Akola News: अकोला शहर में अवैध रूप से साहूकारी करने की शिकायत पर जिला उपनिबंधक (सहकारी संस्थाअ) डा. प्रवीण लोखंडे के मार्गदर्शन में एक और कार्रवाई की गई। शिकायत के आधार पर पंचशील नगर, कृषि नगर के पास निवासी गोरखनाथ वानखडे के ठिकाने पर उपनिबंधक रोहिणी विटणकर के नेतृत्व में छापा मारा गया।

इस कार्रवाई में पथक प्रमुख दीपक सिरसाट के साथ श्रद्धा देशमुख, अनीता भाकरे, दिनेश गोपनारायण, विनोद खंदारे और महेंद्र परतेकी शामिल थे। छापे के दौरान वानखडे के पास से इसारपावती, स्थावर संपत्ति के दस्तावेज, भरणा व ताबा पावती, भाड़ेपट्टा करारनामा, विक्री व ताबा पावती, खरेदी करारनामा, डायरी, चिट्ठियां, उसनवार पावती और आठ धनादेश सहित कई दस्तावेज जब्त किए गए।

यह कार्रवाई पुलिस बंदोबस्त और पंचों की उपस्थिति में की गई। डा. लोखंडे ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कोई व्यक्ति बिना वैध लाइसेंस के ब्याज पर धन दे रहा है, तो उसकी शिकायत आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित तहसील के उपनिबंधक या सहायक निबंधक कार्यालय में करें।

कई संपत्तियां लौटाई गईं

जिला उपनिबंधक कार्यालय द्वारा अब तक अवैध साहूकारी के तहत 219 मामलों में कार्रवाई की गई है। इनमें से 62 मामलों में फौजदारी अपराध दर्ज किए गए हैं, जबकि 122 मामलों में महाराष्ट्र साहूकारी (नियमन) अधिनियम 2014 की धारा 16 व 18(1) के तहत जांच जारी है। इन कार्रवाइयों के परिणामस्वरूप 151.64 एकड़ कृषि भूमि, 4,776 वर्ग फीट जमीन, एक आवासीय फ्लैट और 163.50 वर्ग मीटर क्षेत्र संबंधित व्यक्तियों को वापस सौंपा गया है। यह कदम उन पीड़ितों के लिए राहत लेकर आया है, जिनकी संपत्तियां अवैध रूप से कब्जे में ली गई थीं।

तहसील अनुसार वैध साहुकारों की संख्या

जिले में महाराष्ट्र साहूकारी अधिनियम के तहत पंजीकृत सावकारों की संख्या अकोला में 113, बार्शीटाकली में 12, पातुर 7, बालापुर 28, तेल्हारा 5, अकोट 16 तथा मुर्तिजापुर में 18 है। इस तरह जिले में कुल वैध 199 साहूकार है। यह आंकड़ा दर्शाता है कि जिले में अधिकृत रूप से कार्यरत साहूकारों की संख्या सीमित है, जबकि अवैध साहूकारी की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। प्रशासन द्वारा की जा रही सख्त कार्रवाई से उम्मीद है कि ऐसे मामलों में जल्द ही नियंत्रण पाया जा सकेगा।

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग

28 MLC सीटों पर बैलेट पेपर से हुए चुनाव, PM मोदी बोले- अंदाजा लगाइए कांग्रेस को कितनी सीटें मिलीं?