विशेष पुलिस महानिरीक्षक रामनाथ पोकले से पुरस्कार प्राप्त करते हुए एसपी अर्चित चांडक व अन्य (सौजन्य-नवभारत) 
अकोला

अकोला पुलिस ने कर्तव्य मेले में मारी बाजी, 5 स्वर्ण-7 रजत और 6 कांस्य पदक किए हासिल

अमरावती में 19 से 21 अगस्त तक आयोजित 20वें अमरावती परिक्षेत्रीय पुलिस कर्तव्य मेले का आयोजन किया गया था। इस कर्तव्य मेले में अकोला पुलिस ने बाजी मारी है और फॉरेंसिक में पहला स्थान अर्जित किया है।

प्रिया जैस

Akola News: अमरावती में 19 से 21 अगस्त तक आयोजित 20वें अमरावती परिक्षेत्रीय पुलिस कर्तव्य मेले में अकोला पुलिस दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अमरावती विभाग का विजेता का पद अपने नाम किया है। अकोला पुलिस दल ने कुल 18 पदक प्राप्त किए है इनमें 5 स्वर्ण, 7 रजत और 6 कांस्य पदक जीतकर अपनी कार्यकुशलता और प्रशिक्षण की उत्कृष्टता का परिचय दिया है।

यह पुरस्कार वितरण समारोह शुक्रवार को अमरावती पुलिस वसाहत में संपन्न हुआ, जिसमें विशेष पुलिस महानिरीक्षक रामनाथ पोकले, अमरावती शहर के पुलिस आयुक्त अरविंद चावरिया, अमरावती ग्रामीण के पुलिस अधीक्षक विशाल आनंद, तथा अकोला के पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

वैज्ञानिक जांच विषय पर आधारित स्पर्धाओं में प्रथम स्थान

अकोला के पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक प्रकाश झोडगे के नेतृत्व में 19 सदस्यीय टीम गठित की गई थी। इस टीम ने वैज्ञानिक सहायता आधारित जांच विषय पर केंद्रित विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया, जिनमें फॉरेंसिक साइंस, फिंगरप्रिंट विश्लेषण, क्राइम इन्वेस्टिगेशन, कोर्ट जजमेंट टेस्ट, लेबलिंग व पैकिंग, पुलिस पोर्ट्रेट टेस्ट, क्राइम फोटोग्राफी, एंटी राबोडेट चेकिंग, कंप्यूटर अवेयरनेस और डॉग स्क्वाड प्रतियोगिता शामिल थीं। इस टीम ने इन सभी स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और कुल 18 पदक अर्जित किए।

पुलिस अधीक्षक ने दी बधाई

इस उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक अर्चित चांडक ने टीम की सराहना करते हुए सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह सफलता अकोला पुलिस दल की मेहनत, अनुशासित प्रशिक्षण और समर्पण का परिणाम है। यह उपलब्धि अन्य जिलों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान