अवैध शराब का भंडाफोड़ (सौजन्य-नवभारत) 
अकोला

Akola News: पातुर में नकली शराब का बड़ा कारखाना ध्वस्त, ₹32.34 लाख का माल जब्त!

Akola fake liquor factory: अकोला जिले के पातुर में नकली देशी शराब कारखाना ध्वस्त। 32.34 लाख का माल जब्त। टैंगो पंच और रॉकेट संत्रा की 65,000 बोतलें बरामद। आरोपी फरार।

प्रिया जैस

State Excise Akola: नववर्ष स्वागत व मनपा चुनाव की पार्श्वभूमि पर राज्य उत्पादन शुल्क विभाग, अकोला ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए बनावटी देशी शराब का कारखाना ध्वस्त किया। यह कार्रवाई राज्य उत्पादन शुल्क विभाग के आयुक्त डा. राजेश देशमुख के आदेश पर तथा सह आयुक्त (अंमलबजावणी व दक्षता) प्रसाद सुर्वे, राज्य उत्पादन शुल्क अमरावती के विभागीय उप-आयुक्त डा. पराग नवलकर, और विभाग की अकोला की अधीक्षक सीमा झावरे के मार्गदर्शनाखाली की गई।

प्राप्त गुप्त जानकारी के आधार पर पातुर तहसील के ग्राम चिंचखेड के खेत खलिहान में बने अस्थाई शेड पर छापा मारकर बनावटी देशी शराब का कारखाना उजागर किया गया। यहां से टैंगो पंच और रॉकेट देशी संत्रा ब्रांड की 90 मिली क्षमता वाली कुल 35,000 प्लास्टिक सीलबंद बोतलें, 200 लीटर क्षमता वाले 35 प्लास्टिक ड्रम, एक मोटरसाइकिल और ट्रॉली सहित ट्रैक्टर जब्त किया गया।

लाखों का माल जब्त

इस कार्रवाई में कुल 20 लाख 32 हजार 990 रुपये का माल बरामद हुआ। इस मामले की शिकायत जवान सुभाष गावंडे ने दर्ज कराई और आगे की जांच दुय्यम निरीक्षक महेंद्र सोनार (अकोला क्र. 01) कर रहे हैं। इसी दौरान मिली जानकारी के आधार पर ग्राम चिंचखेड के किसान पोल्ट्री फार्म की तालाबंद रुम पर भी छापा मारा गया। यहां से अवैध बिक्री हेतु छुपाकर रखी गई रॉकेट देशी संत्रा ब्रांड की 90 मिली क्षमता वाली 30,000 प्लास्टिक सीलबंद बोतलें (300 बॉक्स) जब्त की गईं। इस कार्रवाई में कुल 12 लाख 1 हजार 500 रुपये का माल बरामद हुआ। इस मामले की शिकायत जवान आकाश बरडे ने दर्ज कराई और आगे की जांच दुय्यम निरीक्षक भरतकुमार धुरट (उड़न दस्ता, अकोला) कर रहे हैं।

32.34 लाख कामाल जब्त

इस तरह दोनों कार्रवाइयों में कुल 650 बॉक्स बनावटी देशी शराब सहित 32,34,490 रुपये का माल जब्त किया गया। कार्रवाई की भनक लगते ही घटना स्थल पर मौजूद आरोपी जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। आरोपियों के विरुद्ध महाराष्ट्र शराब प्रतिबंध कानून, 1949 की धारा 65 (अ)(ई), 81, 83 व 90 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

आगे की जांच में ग्राम राजस्व अधिकारी को घटना स्थल की जमीन मालिक की जानकारी जुटाने तथा जब्त वाहनों की मालकी संबंधी जानकारी हेतु प्रादेशिक परिवहन अधिकारी को पत्रव्यवहार किया गया है।

कार्रवाई में शामिल

इस कार्रवाई में राज्य उत्पादन शुल्क, उड़न दस्ते के पुलिस निरीक्षक प्रमोद कांबले के नेतृत्व में जवान विशाल बांबलकर, सुभाष गावंडे, योगेश सरप, रमाकांत मुंढे, आकाश बर्डे, जयंत शेगोकार तथा वाहन चालक नरेश कास्देकर, प्रवीण गजभार, राजेश खिराले और महिला जवान गीता भास्कर व वैष्णवी बोडखे ने सहभाग लिया। इस तरह अकोला विभाग की यह कार्रवाई राज्य उत्पादन शुल्क की अब तक की सबसे बड़ी सफलता मानी जा रही है।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब