अकोला

अकोला के पातुर नंदापुर में 22 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Akola Girl Suicide: अकोला जिले के मुर्तिजापुर तहसील के पातुर नंदापुर गांव में 22 वर्षीय प्रतीक्षा आडोले ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

महाराष्ट्र डेस्क

Akoal News: मुर्तिजापुर तहसील के पातुर नंदापुर गांव में 22 वर्षीय प्रतीक्षा आडोले ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना से पूरे गांव में शोक का वातावरण फैल गया है. जानकारी के अनुसार, प्रतीक्षा के पिता दीपक आडोले परिवार सहित मुंबई में मज़दूरी करते हैं. प्रतीक्षा अपनी बीमार दादी की देखभाल के लिए गांव आई थी.

इस बीच दादी एक रिश्तेदार के कार्यक्रम में गई थीं. शाम करीब 5 बजे जब दादी घर लौटीं तो दरवाज़ा अंदर से बंद था. काफी देर आवाज़ देने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. अंततः रिश्तेदार विजय आडोले की मदद से दरवाज़ा तोड़ा गया, जहां प्रतीक्षा का शव फांसी पर लटका हुआ मिला.

सूचना मिलते ही पिंजर पुलिस स्टेशन के थानेदार गंगाधर दराडे और बीट जमादार चव्हाण घटना स्थल पर पहुंचे और पंचनामा किया. शव को पोस्टमार्टम के लिए मुर्तिजापुर के सरकारी अस्पताल भेजा गया. आत्महत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है. ग्रामीणों ने इस घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की है और परिवार को सांत्वना दी है.

आरक्षण के साथ छेड़छाड़ हुआ तो... जदयू नेता की सरकार को सख्त चेतावनी, रिजर्वेशन पर NDA में दो फाड़

संसद सत्र को लेकर बड़ी खबर! सितंबर के दूसरे हफ्ते में बुलावा संभव, परिसीमन और महिला आरक्षण पर सरकार की नजरें

युवाओं को रिझाने में जुटी भाजपा, पार्टी के युवा नेताओं के साथ नितिन नबीन की बैठक; तय हुआ बड़ा एक्शन प्लान

बिलासपुर में दो गुटों के बीच झड़प के बाद तनाव, पत्थरबाजी में 5 घायल; 300 पुलिसकर्मी तैनात

विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस का मेगा प्लान! उत्तराखंड-गोवा में प्रियंका गांधी होंगी पार्टी का चेहरा