प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया) 
अकोला

अकोला मनपा का कड़ा एक्शन: जल कर बकायादारों और अवैध कनेक्शनों पर चली कैंची

Illegal Water Connections: 70 करोड़ के जलकर लक्ष्य हेतु अकोला मनपा ने अवैध कनेक्शन काटने का अभियान तेज किया। हालिया कार्रवाई में बकायादारों व अवैध धारकों के 5 कनेक्शन बंद कर संदेश दिया।

रूपम सिंह

Water Tax Recovery Akola News: अकोला शहर में बड़ी संख्या में अवैध नल कनेक्शन मौजूद हैं और कई वैध नल कनेक्शन धारक भी नियमित रूप से जल कर का भुगतान नहीं कर रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए मनपा प्रशासन ने अवैध नल कनेक्शनों और बकाया जल कर की वसूली के लिए विशेष अभियान शुरू किया है। इसी क्रम में मनपा जलप्रदाय विभाग ने 5 नल कनेक्शनों का जलप्रवाह बंद कर दिया, जिनमें से दो वैध लेकिन जल कर बकायादार और तीन अवैध नल कनेक्शन शामिल थे।

मनपा के सामने चालू वर्ष में लगभग 70 करोड़ रुपये का जल कर वसूली का लक्ष्य है। जबकि अब तक केवल 9.1 करोड़ रुपये की ही वसूली हो पाई है। दूसरी ओर, शहर में हजारों अवैध नल कनेक्शन भी पाए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बकाया कर की वसूली और अवैध नल कनेक्शनों की खोज दोनों कार्य एक साथ चलाए जाएंगे।

अकोला मनपा आयुक्त डा. सुनील लहाने के आदेशानुसार तथा अतिरिक्त आयुक्त सुमेध अलोने, उपायुक्त विजय पारतवार और जलप्रदाय विभाग के कार्यकारी अभियंता अमोल डोईफोडे के मार्गदर्शन में प्रभाग क्रमांक 3, गड्डुम प्लॉट स्थित माँ वैष्णवी रेसिडेंसी 5 में यह कार्रवाई की गई। यहां पांच नल कनेक्शनों में से दो वैध लेकिन बकायादार और तीन अवैध नल कनेक्शनों का जलप्रवाह बंद किया गया।

नागरिकों से प्रशासन ने की अपील

महानगरपालिका प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपना बकाया और चालू वर्ष का जल कर समय पर जमा करें, ताकि नल कनेक्शनों को बंद करने जैसी अप्रिय कार्रवाई से बचा जा सके। प्रशासन ने कहा कि नागरिकों का सहयोग ही शहर में सुचारु जलप्रदाय व्यवस्था बनाए रखने में सहायक होगा। यह कार्रवाई कनिष्ठ अभियंता संदीप चिमनकर, निवृत्ती दातकर, फिटर प्रवीण वरूलकर, मीटर रीडर सुबोध वानखडे, गजानन कराले और संदीप ठाकुर आदि कर्मचारियों की उपस्थिति में की गई।

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां

देवभूमि से बाबा विश्वनाथ का आशीर्वाद: PM मोदी के 25 साल के बेमिसाल सफर पर CM धामी ने की दीर्घायु होने की कामना

PM Modi 25 Years: गरीब कल्याण से इंफ्रास्ट्रक्चर तक, गुरुग्राम में अमित शाह ने गिनाईं 25 साल की उपलब्धियां

पुश्तैनी संपत्ति बेचेंगे राजपाल यादव! कोर्ट में जमा किए 1.15 करोड़ के DD, बाकी रकम के लिए डेडलाइन फिक्स

Flydubai हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार की खोपड़ी में डिप्रेस्ड फ्रैक्चर, सऊदी में हुई थी इमरजेंसी सर्जरी